Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पूर्व सैनिक राष्ट्रीय संपत्ति, राज्य सरकारें अपने साथ जोड़ने के नए तरीके ईजाद करें : राजनाथ
    Breaking News

    पूर्व सैनिक राष्ट्रीय संपत्ति, राज्य सरकारें अपने साथ जोड़ने के नए तरीके ईजाद करें : राजनाथ

    azad sipahiBy azad sipahiApril 11, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – पूर्व या सेवारत सैनिकों के भूमि विवाद प्राथमिकता के साथ हल करने का आग्रह
    – राज्य सरकारों की नौकरियों में आरक्षण का पालन और निगरानी करने की जरूरत

    नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व सैनिकों को राष्ट्रीय संपत्ति बताते हुए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से उनके व्यावहारिक अनुभव का लाभ लेने के लिए नए तरीके ईजाद करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कई राज्यों में पूर्व सैनिकों के लिए नौकरियों में आरक्षण है, जिसका पूरी तरह से पालन और निगरानी करने की जरूरत है। राजनाथ सिंह ने राज्य सरकारों से पूर्व सैनिकों के साथ-साथ सेवारत कर्मियों के भूमि विवाद के मुद्दों को हल करने को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।

    राजनाथ सिंह मंगलवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में केन्द्रीय सैनिक बोर्ड (केएसबी) की 31वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान उनके कल्याण और पुनर्वास के लिए नीतिगत उपायों के माध्यम से पूर्व सैनिकों की बिरादरी तक पहुंचने के तरीकों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों के लिए हमारी स्वास्थ्य योजना ईसीएचएस का तेजी से विस्तार हुआ है और आज पूरे भारत में 30 रीजनल सेंटर, और 427 पॉलीक्लिनिक हैं, जिनसे लगभग 55 लाख पूर्व सैनिक जुड़े हैं। लगभग 60 हजार सैनिक हर साल सेवानिवृत्त होते हैं, इसलिए इन पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों की देखभाल करना हम सबका एक बड़ा दायित्व है।

    रक्षा मंत्री ने कहा कि कई मुद्दों पर राजनीतिक दलों के बीच मतभेद हैं। यह सब लोकतंत्र का हिस्सा है लेकिन जब हमारे सैनिकों और पूर्व सैनिकों के कल्याण की बात आती है तो सभी की हमेशा सामाजिक और राजनीतिक सहमति होती है। जिस तरह सशस्त्र बल पूरे देश की समान रूप से रक्षा करते हैं, उसी तरह हमारी राष्ट्रीय और सामूहिक जिम्मेदारी है कि हमारे पूर्व सैनिक समाज में लौटने पर एक सम्मानित जीवन जीयें। पिछले तीन वर्षों में लगभग 3.16 लाख लाभार्थियों को लगभग 800 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी गई है। पिछले वित्तीय वर्ष में एक लाख हितग्राहियों को करीब 240 करोड़ रुपये वितरित किए गए। रक्षा मंत्री ने कहा कि पैराप्लेजिक रिहैबिलिटेशन सेंटर, किरकी, चेशायर होम, मोहाली और देहरादून, लखनऊ और दिल्ली सहित देश भर के 36 युद्ध स्मारक अस्पतालों को संस्थागत अनुदान दिया गया है।

    राजनाथ सिंह ने ईएसएम बिरादरी तक पहुंचने के लिए चलाए जा रहे विशेष जागरुकता और आउटरीच कार्यक्रमों पर भी प्रकाश डाला। पूर्व सैनिकों के कल्याण और पुनर्वास के लिए कॉर्पोरेट क्षेत्र को शामिल करने के लिए विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। राजनाथ सिंह ने राज्य सरकारों से पूर्व सैनिकों के साथ-साथ सेवारत कर्मियों के भूमि विवाद के मुद्दों को हल करने को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। बैठक में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, नौसेनाध्यक्ष एडमिरल आर हरि कुमार, थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे, पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के सचिव विजय कुमार सिंह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों, अन्य वरिष्ठ नागरिक और सैन्य अधिकारियों ने विचार-विमर्श में भाग लिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचतरा में तीन थाना प्रभारी सहित कई अवर निरीक्षकों का तबादला
    Next Article सचिवालय घेराव करने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, सांसद समेत कई हिरासत में
    azad sipahi

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत

      June 5, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version