Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रामगढ़»रामगढ़ : हथियारबंद लुटेरों ने एलआईसी कार्यालय के बाहर किया हमला, 29 लाख रुपए लूटे
    रामगढ़

    रामगढ़ : हथियारबंद लुटेरों ने एलआईसी कार्यालय के बाहर किया हमला, 29 लाख रुपए लूटे

    adminBy adminApril 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -बैंक में रकम जमा करने के लिए ले जा रहे सुरक्षाकर्मी, एक दर्जन से अधिक थे हमलावर
    -गोली लगने से एक सुरक्षाकर्मी घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
    रामगढ़। रामगढ़ शहर में दिनदहाड़े मंगलवार को लुटेरों ने हथियार के बल पर एलआईसी का 29 लाख रुपए लूट लिया। एलआईसी में जमा इस रकम को बैंक में डालने के लिए सुरक्षाकर्मी ले जा रहे थे। इसी दौरान हथियारबंद अपराधियों ने उन पर हमला किया और रुपयों से भरा बैग लेकर चंपत हो गए। आधा दर्जन से अधिक बाइक पर सवार लगभग 10 से 15 नकाबपोश अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

    रामगढ़ एसपी पीयूष पांडे ने बताया कि एलआईसी ऑफिस से 29 लाख 34 हजार 797 रुपए लेकर एसआईएस कंपनी के सुरक्षाकर्मी और कैश अधिकारी आईडीबीआई बैंक जा रहे थे। पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने एलआईसी ऑफिस से बाहर निकलते ही सुरक्षाकर्मियों और कैश अधिकारी पर हमला कर दिया। अपराधियों के पास हथियार थे और उन लोगों ने 4-5 राउंड गोली भी चलाई। घटनास्थल से पुलिस को दो खोखा बरामद हुआ है। इस वारदात में एक कैश अधिकारी प्रेम कुमार मिश्रा को गोली लगी है।

    इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल वे खतरे से बाहर है। अपराधियों ने एक अन्य कैश अधिकारी संतोष कुमार पांडे पर भी गोली चलाई थी। लेकिन वे बाल-बाल बचे। अचानक हुई गोलीबारी से घबराए सुरक्षाकर्मी और कैश अधिकारी ने भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान रुपयों से भरा बैग सड़क पर ही छोड़ दिया। जिसे लेकर सभी लुटेरे फरार हो गए। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पूरे जिले में नाकेबंदी कर दी गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरॉयल एनफील्ड ने भारतीय महिला आइस हॉकी टीम के साथ किया करार
    Next Article चतरा में तीन थाना प्रभारी सहित कई अवर निरीक्षकों का तबादला
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version