Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने संजू सैमसन
    Breaking News

    राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने संजू सैमसन

    azad sipahiBy azad sipahiApril 6, 2023Updated:April 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गुवाहाटी। भारतीय बल्लेबाज और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के कप्तान संजू सैमसन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में अपने फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। संजू ने बुधवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। मैच में 198 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सैमसन ने 25 गेंदों में 42 रन बनाए। उनकी पारी में पांच चौके और एक छक्का शामिल था। उनके बल्ले से 168.00 के स्ट्राइक रेट से रन निकले। उनकी पारी का अंत तेज गेंदबाज नाथन एलिस ने किया, जिन्होंने उन्हें मैथ्यू शॉर्ट के हाथों कैच कराने के बाद आउट किया।

    राजस्थान रॉयल्स के लिए 118 मैचों में सैमसन ने 30.46 की औसत से 3,138 रन बनाए हैं। उन्होंने 119 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ अपनी तरफ से दो शतक और 18 अर्द्धशतक बनाए हैं। उनके रन 137.99 की स्ट्राइक रेट से आए हैं। उन्होंने भारतीय टीम के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने राजस्थान के लिए 106 मैचों में 35.60 की औसत से 3,098 रन बनाए हैं। उन्होंने 105* के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ टीम के लिए दो शतक और 21 अर्द्धशतक लगाए हैं।

    राजस्थान के लिए रन बनाने वाले अन्य बल्लेबाजों में शेन वॉटसन (84 मैचों में दो शतक और 14 अर्द्धशतक के साथ 2,474 रन), जोस बटलर (60 मैचों में पांच शतक और 15 अर्द्धशतक के साथ 2,377 रन) और राहुल द्रविड़ (52 मैचों में सात अर्द्धशतक के साथ 1,324 रन) शामिल हैं।)।

    सैमसन ने अपने पूरे आईपीएल करियर में, राजस्थान के अलावा दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व करते हुए, 140 मैचों में 29.45 के औसत से तीन शतक और 18 अर्द्धशतक और 119 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ 3,623 रन बनाए हैं। वह आईपीएल इतिहास में 17 वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

    मैच की बात करें तो इस मुकाबले में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट पर 197 रन बनाए, जवाब में राजस्थान की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 197 रन ही बना सकी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकच्चा तेल 85 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर
    Next Article लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 96 अंक लुढ़का
    azad sipahi

      Related Posts

      आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है

      June 4, 2025

      17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया

      June 4, 2025

      एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप : अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीता कांस्य

      May 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version