Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, December 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड में शिक्षकों की कमी होगी दूर, मुख्यमंत्री नौ हजार शिक्षकों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र
    Breaking News

    झारखंड में शिक्षकों की कमी होगी दूर, मुख्यमंत्री नौ हजार शिक्षकों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

    azad sipahiBy azad sipahiApril 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड में अब शिक्षकों की कमी दूरी हो जायेगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। विभागीय सचिव के रवि कुमार के अनुसार शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। शिक्षकों की नियुक्ति झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) और झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के माध्यम से होगी।

    उन्होंने बताया कि 2016 से चल रहे हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया के तहत सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार चयनित शिक्षकों को अगले माह खेलगांव में मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र दिया जायेगा। इसके तहत करीब नौ हजार शिक्षकों की नियुक्ति राज्य के विभिन्न जिला स्थित हाईस्कूलों में अलग-अलग विषयों में होगी।

    खेलगांव में एक साथ नौ हजार शिक्षकों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शिरकत करने वाले हैं। इसके अलावा राज्य सरकार के आला अधिकारी मौजूद रहेंगे। नियोजन नीति में बदलाव के बाद राज्य में बड़े पैमाने पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से राजकीय 2 स्कूलों में विभिन्न विषयों के शिक्षकों की कमी को देखते हुए 2137 पीजीटी शिक्षकों की सीधी भर्ती और 265 बैकलॉग रिक्तियों को भरा जाएगा।

    इसके अलावा स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के लैब असिस्टेंट पदों के लिए भी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत 690 लैब असिस्टेंट राज्य में नियुक्त किए जाएंगे।

    शिक्षा विभाग ने कस्तूरबा विद्यालय और मॉडल स्कूलों में कॉन्ट्रैक्ट आधारित शिक्षकों को भी नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू की है। इसके जरिए कस्तूरबा स्कूलों में करीब 400 शिक्षकों की नियुक्ति होगी और मॉडल विद्यालयों में लगभग 2000 शिक्षकों की नियुक्ति की तैयारी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री 28 अप्रैल को राज्य में शुरू करेंगे एयर एंबुलेंस सेवा
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को दमोह को देंगे एफएम की सौगात
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य

      December 26, 2025

      झारखंड ब्यूरोक्रेसी में बड़ा संकट: IAS के 52 पद खाली, 11 अधिकारी हुए रिटायर

      December 26, 2025

      जामताड़ा लूटकांड को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल, दुकानदारों ने बंद रखीं दुकानें

      December 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Exploration Approfondie Betify Casino Performances Offertes
      • Notice Technique Betify Casino Capacités Essentielles
      • Betify Casino: Guide Détaillé 153

      • Betify Casino – Examen Complet 108

      • झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version