Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»श्रीलंका ने पहले टेस्ट मैच में आयरलैंड को एक पारी और 280 रन से हराया
    विदेश

    श्रीलंका ने पहले टेस्ट मैच में आयरलैंड को एक पारी और 280 रन से हराया

    sunil kumar prajapatiBy sunil kumar prajapatiApril 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गाले। श्रीलंका ने पहले टेस्ट मैच में आयरलैंड को एक पारी और 280 रन से हराकर दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 1-0 की अपराजेय बढ़त हासिल कर ली है। मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने आयरलैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और चार बल्लेबाजों ने शतक जड़ दिये। कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने 179 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। करुणारत्ने के अलावा कुशल मेंडिस (140 रन), दिनेश चांदीमल (नाबाद 102) और सदीरा समरविक्रमा (नाबाद 104) ने शतक लगाया। श्रीलंका ने 131 ओवर खेले और अपनी पहली पारी 6 विकेट पर 591 रन बनाकर घोषित कर दी। आयरलैंड के लिए कर्टिस कैम्फर ने 2, मार्क एडायर,एंडी मैकब्रिन, बेंजामिन व्हाइट और जॉर्ज डॉकरेल ने 1-1 विकेट लिया।

    जवाब में आयरलैंड की टीम अपनी पहली पारी में केवल 143 रनों पर सिमट गई। आयरलैंड के लिए जेम्स मैकलम ने (35), हेरी ट्रेक्टर (34) और लोरकन टकर (45) ही कुछ संघर्ष कर सके। श्रीलंका के लिए प्रभात जयसूर्या ने 7,विश्वा फर्नांडो ने 2 और रमेश मेंडिस ने 1 विकेट लिया।

    दूसरी पारी में फॉलोआन खेलने उतरी आयरलैंड की बल्लेबाजी पहली पारी के जैसे ही रही। आयरलैंड की टीम दूसरी पारी में मात्र 168 रनों पर सिमट गई और श्रीलंका ने मैच एक पारी व 280 रनों से जीत लिया। दूसरी पारी में आयरलैंड के लिए हेरी ट्रेक्टर (42), कर्टिस कैम्फर (30), जॉर्ज डॉकरेल (32) और मार्क एडायर (नाबाद 23) ही कुछ संघर्ष कर सके।

    श्रीलंका के लिए दूसरी पारी में रमेश मेंडिस ने 4, प्रभात जयसूर्या ने 3 और विश्वा फर्नांडो ने 2 विकेट लिए। प्रभात जयसूर्या ने मैच में 10 विकेट लिए, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleHC ने त्रिकूट रोपवे हादसा मामले में सरकार से मांगा काउंटर एफिडेविट
    Next Article फीफा अंडर-20 विश्व कप की मेजबानी करेगा अर्जेंटीना
    sunil kumar prajapati

      Related Posts

      माइक्रोसॉफ्ट में छंटनी, 6000 कर्मचारी होंगे प्रभावित, नौकरी का संकट

      May 14, 2025

      पाकिस्तान ने भारतीय अधिकारी को दिया देश छोड़ने का आदेश

      May 14, 2025

      जेलेंस्की का ट्रंप से तुर्किये शांति वार्ता में मौजूद रहने का आग्रह

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version