Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»सूडान पर कब्जे की जंग, भीषण हिंसा, यूरोपीय संघ के राजदूत पर हमला
    विदेश

    सूडान पर कब्जे की जंग, भीषण हिंसा, यूरोपीय संघ के राजदूत पर हमला

    adminBy adminApril 18, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -अब तक 180 से अधिक लोगों की जान गई, 1800 से ज्यादा घायल

    खार्तूम। सूडान पर कब्जे के लिए सेना और अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) के बीच जारी हिंसा ने भयावह रूप ले लिया है। इस हिंसा में 180 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। 1800 से अधिक लोग घायल हैं। उपद्रवियों ने यूरोपीय संघ के राजदूत पर हमला किया है। आम आदमी की परेशानी बढ़ गई है। 50 लाख से अधिक लोग बिजली-पानी के संकट से जूझ रहे हैं। जगह-जगह हो रही आगजनी से आकाश पर धुएं की परत छा गई है।

    सूडान में 2021 में तख्ता पलट के बाद सेना ने सत्ता संभाली थी। तब से सेना व देश में अर्धसैनिक बल के रूप में मान्य रैपिड सपोर्ट फोर्स के बीच सत्ता को लेकर संघर्ष चल रहा है। कुछ दिनों में यह संघर्ष जानलेवा हो चुका है। इस बीच, सूडान में जारी हिंसा रुकवाने के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने पहल की है।

    अमेरिका के विदेश विभाग के प्रमुख उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने बताया कि अमेरिकी विदेश मंत्री ने सूडानी सशस्त्र बलों के कमांडर जनरल अब्देल फतह अल बुरहान और रैपिड सपोर्ट फोर्स के कमांडर जनरल मोहम्मद हमदान डागालो से बात कर उनसे युद्धविराम का आह्वान किया है।

    ब्लिंगन ने हिंसा में आम लोगों की जा रही जान पर चिंता व्यक्त की। साथ ही प्रभावित लोगों के लिए मानवीय सहायता भेजने की अनुमति मांगी है। साथ ही सूडानी परिवारों के पुनर्मिलन पर भी चर्चा की। ब्लिंकन ने दोनों कमांडरों से खार्तूम में अंतरराष्ट्रीय समुदाय को यह सुनिश्चित करने को कहा कि वे सभी लोग सुरक्षित हैं।

    इस समय सूडान की सड़कों पर उपद्रवी घूम-घूम कर लोगों को निशाना बना रहे हैं। यूरोपीय संघ के राजदूत ऐडन ओ हारा पर हमला किया गया है। यह जानकारी आयरलैंड के विदेश मंत्री माइकल मार्टिन ने दी है। उन्होंने कहा कि खार्तूम में ऐडन ओ हारा के घर पर धावा बोलकर हमला किया गया है। उन्होंने इसे राजनयिकों की सुरक्षा के दायित्व का घोर उल्लंघन बताया।

    सूडान में संयुक्त राष्ट्र महासचिव के विशेष प्रतिनिधि वोल्कर पर्थेस ने बताया कि इस संघर्ष में अब तक 180 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। साथ ही 1800 से अधिक नागरिक और लड़ाके घायल हुए हैं। आम नागरिकों को परेशान करने के लिए बिजली व पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई है। इस कारण खार्तूम के 50 लाख से अधिक लोग बिजली और पानी के लिए परेशान हैं। उपद्रवियों ने जगह-जगह आगजनी की है। लोगों की चीख-पुकार सुनकर भी मदद नहीं की जा रही।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमूलवासी सदान मोर्चा 19 अप्रैल को छात्र संगठनों के झारखंड बंद को देगा समर्थन
    Next Article अमेरिका में खोला गुप्त पुलिस स्टेशन, चीन मूल के दो नागरिक गिरफ्तार
    admin

      Related Posts

      पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी की राजनीतिक सक्रियता से प्रधानमंत्री ओली नाराज

      June 12, 2025

      आईएमएफ ने नेपाल के आर्थिक सुधारों के लिए 42.7 मिलियन डॉलर को मंजूरी दी

      June 12, 2025

      नेपाल-भारत के बीच कनेक्टिविटी और संयुक्त साझेदारी से ही समृद्धि संभव : विदेश मंत्री डॉ. राणा

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version