Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»बंगाल: गिरफ्तार अलकायदा के संदिग्ध आतंकी ने लॉकडाउन के दौरान फैलाया था नेटवर्क
    देश

    बंगाल: गिरफ्तार अलकायदा के संदिग्ध आतंकी ने लॉकडाउन के दौरान फैलाया था नेटवर्क

    adminBy adminApril 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के हाथों गिरफ्तार अलकायदा के संदिग्ध आतंकी नसीमुद्दीन शेख ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसने बताया है कि जब कोरोना के समय पूरी दुनिया में लॉकडाउन चल रहा था तो उसी समय उसने बड़े पैमाने पर नए आतंकियों की भर्ती कर अपने नेटवर्क को फैलाया था। फिलहाल 14 दिनों की पुलिस हिरासत में मौजूद नसीमुद्दीन से लगातार पूछताछ हो रही है। उसने स्वीकार किया है कि लॉकडाउन के दौरान पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले से सटे बांकड़ा इलाके की एक मदरसे को उसने अपना ठिकाना बनाया हुआ था।

    एसटीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि इसी मदरसे में रहने के दौरान उसने अलकायदा के अन्य सहयोगियों के साथ अपने संबंध स्थापित किए थे। इनमें से कई लोग पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। नसीमुद्दीन का मुख्य काम अल्पसंख्यक युवकों का ब्रेनवाश कर उन्हें आतंकी बनने के लिए तैयार करना था। वह स्लीपर सेल तैयार करने के लिए भर्तियां कर रहा था। जब लॉकडाउन खत्म हुआ तो पकड़े जाने के डर से वह चुपचाप मदरसे से फरार हो गया था और पश्चिम बंगाल से बाहर चला गया था। हाल ही में वह पश्चिम बंगाल आया था। इस बीच जानकारी मिलने पर उसे हुगली के दादपुर के उसके रिश्तेदार के यहां से गिरफ्तार कर लिया गया।

    उल्लेखनीय है कि पिछले साल नवंबर महीने में एसटीएफ ने दक्षिण 24 परगना जिले के मथुरापुर से अलकायदा के एक अन्य आतंकी मनीरूद्दीन खान को गिरफ्तार किया था। उसके पास से एक पेन ड्राइव बरामद हुई थी जिसमें नसीमुद्दीन के बारे में सारी जानकारी हासिल हुई थी। उसी के आधार पर उसे ढूंढा जा रहा था और अब पकड़ा गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबांग्लादेश ने भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी और द्विपक्षीय सहयोग पर सहमति जताई
    Next Article CHATTISGARH: मुख्यमंत्री ने नक्सली हमले में बलिदानी जवानों के पार्थिव शरीर को कंधा देकर विदा किया
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री मोदी ने आदर्श शिक्षक के गुणों को उजागर करते हुए संस्कृत सुभाषित किया साझा

      June 1, 2026

      मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ/पीएलए का कैडर गिरफ्तार

      May 31, 2026

      जीटीए शिक्षक भर्ती घोटाले में होगी सीबीआई जांच, सुप्रीम कोर्ट से मामला वापस लेगी बंगाल सरकार : शुभेंदु

      May 29, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी ने आदर्श शिक्षक के गुणों को उजागर करते हुए संस्कृत सुभाषित किया साझा
      • गोली मारकर बाइक की लूट , जांच में जुटी पुलिस
      • उधारी विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, जनरल स्टोर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग
      • ऑटो और ट्रक की भीषण टक्कर, वृद्ध की दर्दनाक मौत, पांच घायल
      • मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ/पीएलए का कैडर गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version