Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»फिल्म ‘महाकाल नगरी’ का फर्स्ट लुक हुआ आउट
    मनोरंजन

    फिल्म ‘महाकाल नगरी’ का फर्स्ट लुक हुआ आउट

    sunil kumar prajapatiBy sunil kumar prajapatiApril 28, 2023Updated:April 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    संजीव कुमार राजपूत की लिखित और निर्देशित फिल्म ‘महाकाल नगरी’ का फर्स्ट लुक आउट कर दिया गया है। यह फिल्म एक सनानती साधु द्वारा देश में आतंकवाद फ़ैलाने और देशद्रोही का ख़ात्मा करने वाली स्टोरी लाइन पर आधारित है, जिस पर कुछ लोगों ने आपत्ति भी दर्ज की है। उन लोगों ने इसे विवादित पोस्टर की संज्ञा देते हुए साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश बताया, जिसके बाद फिल्म के निर्माता-निर्देशक को आगे आकर सफाई देनी पड़ी। फिल्म के लेखक और निर्देशक ने संजीव कुमार राजपूत इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और फ़िल्म बनाने के पीछे के अपने मक़सद को लेकर बात की है।

    उन्होंने कहा कि आतंकवाद और आतंकवादी का कोई धर्म नहीं होता है। जब कोई शख़्स हाथों में हथियार उठा लेता है, इंसानियत का क़त्ल करता है और देश विरोधी गतिविधियों में संलग्न पाया जाता है, तो ऐसे में उस शख़्स की पहचान उसके धर्म और समुदाय की बजाय उसके कुकर्मों से होने लगती है। इंसानियत के क़ातिल और देशद्रोहियों का धर्म नहीं देखा जाता है। ऐसे में ‘महाकाल नगरी’ के पोस्टर को किसी धर्म-विशेष से जोड़कर देखना सरासर ग़लत है और इसे विवादों में घसीटना उचित नहीं है। निर्देशक संजीव कुमार राजपूत ने कहा कि सनानत धर्म और सनातनियों की शांतिप्रिय स्वभाव से दुनिया वाक़िफ़ हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि अगर देश पर कोई मुसीबत आए, आंच आए तो साधु-संत, धर्मगुरु आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ नहीं सकते हैं। यही इस फ़िल्म का मूल है और इसी का अक्स फ़िल्म के मोशन-पोस्टर पर देखा जा सकता है।

    फिल्म निर्माता मनीष ओझा, प्रेमबीर सिंह और अलका वर्मा ने कहा कि ‘महाकाल नगरी’ की कहानी एक ऐसे शख़्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके पिता भारतीय सेना के क़ाबिल अफ़सर रहे चुके हैं। मगर उनका बेटा सेना में जाकर देश सेवा करने की बजाय सोचता है कि क्यों ना वह सनातन धर्म की राह अपनाए, जिससे वह धर्म के साथ साथ देश सेवा भी कर सकेगा। इसी उद्देश्य से फ़िल्म का नायक सनातन धर्म की सेवा के साथ साथ देश सेवा का भी प्रण लेता है और मौका मिलने पर आतंकवाद का ख़ात्मा करने की ठान लेता है। फ़िल्म में दिखाया गया है कि सनातनी हिंदू धर्म हमेशा से ही शांति-प्रिय धर्म माना जाता रहा है और उसने हमेशा से ही इंसानी मूल्यों के हक़ में काम किया है। पारंपारिक तौर पर देखा जाए तो सनातनी कभी भी आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त नहीं पाए गये हैं और उन्होंने हिंदू धर्म के मानवीय मूल्यों के प्रचार-प्रसार में अहम भूमिका निभाई है।

    फिल्म ‘महाकाल नगरी’ में अंकित राज, काजल चौहान, अखिलेंद्र मिश्रा, कमलेश सावंत, शाजी चौधरी, सन्नी ठाकुर, हिमांशु श्रीवास्तव और राया लबीब जैसे कलाकार अहम रोल में नज़र आएंगे। इस फ़िल्म का निर्माण मनीष ओझा, प्रेमबीर सिंह और अलका वर्मा ने साझा तौर पर कर रहे हैं। फ़िल्म की रिलीज़ के प्रति लोगों में अभी से ख़ासा उत्साह देखा जा रहा है।

    महाकाल नगरी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजिया खान मौत मामले में बरी होने के बाद सूरज पंचोली ने कहा- सच की हुई जीत
    Next Article ऑपरेशन कावेरी: सूडान से निकाला गया भारतीयों का 10वां जत्था, दूतावास कर्मियों के परिजन पहुंचे जेद्दाह
    sunil kumar prajapati

      Related Posts

      ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़

      June 9, 2025

      ठग लाइफ की कमाई में गिरावट थमी नहीं, 4 दिनों में कुल कलेक्शन 36.90 करोड़ रुपये

      June 9, 2025

      ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में इजाफा, 2 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version