मॉस्को। रूस में चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान उत्तरी काकेशस में जबर्दस्त गोलीबारी हुई। गोलीबारी में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी और आठ घायल हो गए।
काला सागर और कैस्पियन सागर के बीच के क्षेत्र काकेशस में आर्मेनिया, अजरबैजान, जॉर्जिया और रूस के हिस्से शामिल हैं। उत्तरी काकेशस का राज्य इंगुशेतिया चेचन्या की सीमा से सटा है। यहां 2000 के दशक की शुरुआत से आतंकवाद की शुरुआत हुई। क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। जयाजिकोव-यूर्ट गांव में एक घर में छिपे आतंकी गिरोह की सूचना पर वहां पुलिस पहुंची थी। पुलिस के पहुंचने पर इस गिरोह ने गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी के दौरान तीन पुलिसकर्मी मारे गए और आठ अन्य घायल हो गए। बताया गया कि अभियान के दौरान दौरान पुलिस ने आतंकी गिरोह को गिरफ्तार करने की कोशिश की किंतु आतंकियों की ओर से पुलिस पर गोलियां चला दी गईं। चेचन्या में दो अलगाववादी युद्धों सहित सोवियत संघ के टूटने के बाद उत्तरी काकेशस उग्रवाद का केंद्र बन गया था।