Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»काबुल एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला कराने वाले दो आतंकी संयुक्त राष्ट्र की काली सूची में
    दुनिया

    काबुल एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला कराने वाले दो आतंकी संयुक्त राष्ट्र की काली सूची में

    sunil kumar prajapatiBy sunil kumar prajapatiApril 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2021 में काबुल हवाई अड्डे पर आत्मघाती हमला कराने वाले दो आतंकियों को काली सूची में डाल दिया है। ये दोनों आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट इन इराक एंड लेवेंट- खोरासान (आईएसआईएल-के) से जुड़े हुए हैं।

    तालिबान ने 15 अगस्त 2021 को काबुल पर कब्जा किया था, जिसके बाद आनन-फानन में अमेरिका और नाटो देशों के फौजी अफगानिस्तान से निकल रहे थे। बड़ी संख्या में अफगानी लोग भी देश से बाहर जा रहे थे। इसके चलते बड़ी संख्या में लोग काबुल एयरपोर्ट के बाहर जमा थे, तभी एक तेज आत्मघाती हमले में भारी तबाही हुई। इस हमले में 170 अफगानी और 13 अमेरिकी सैनिक मारे गए थे। वहीं डेढ़ सौ से ज्यादा लोग घायल हुए थे। हमले के बाद 26 अगस्त 2021 को आईएसआईएल-के के प्रवक्ता सुल्तान अजीज आजम और आतंकी संगठन के वरिष्ठ नेता मौलाना राजाब ने हमले की जिम्मेदारी ली थी।

    अब संयुक्त राष्ट्र संगठन ने इन दोनों आतंकियों को काली सूची में डाल दिया है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा काली सूची में डाले जाने के बाद इन आतंकियों की संपत्तियों को सीज कर लिया जाएगा और इनके यात्रा करने पर भी प्रतिबंध रहेगा। साथ ही इन्हें हथियारों की खरीद-फरोख्त में भी मुश्किल आएगी। 26 अगस्त 2021 को ही इन आतंकियों ने काबुल एयरपोर्ट पर हुए आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी ले ली थी। सुल्तान अजीज आजम एक पूर्व पत्रकार है और इस समय आईएसआईएल-के का प्रवक्ता है। अफगानिस्तान में साल 2015 में आईएसआईएल-के के गठन के बाद से ही आजम इस आतंकवादी संगठन के साथ जुड़ा हुआ है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleऑपरेशन कावेरी: सूडान से निकाला गया भारतीयों का 10वां जत्था, दूतावास कर्मियों के परिजन पहुंचे जेद्दाह
    Next Article अबुआ राज की बात करने वाली सरकार की असल मंशा बबुआ राज स्थापित करने की : देवशरण भगत
    sunil kumar prajapati

      Related Posts

      बांग्लादेश के 369 जायरीन पहली वापसी हज उड़ान से स्वदेश लौटे

      June 11, 2025

      पाकिस्तान रेल सेवाओं का रूस तक विस्तार करेगा, 22 जून से शुरू होगा काम

      June 11, 2025

      अमेरिका में प्रोटेस्टेंटवादियों का एसबीसी में समलैंगिक विवाह के खिलाफ मतदान

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई
      • लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक
      • इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज 37 रन से हराया, दूसरी बार किया क्लीन स्वीप
      • आईओसी अध्यक्षीय हस्तांतरण समारोह 23 जून को
      • कोरोना के एक्टिव मामलों का संख्या सात हजार के पार, 24 घंटे में छह की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version