Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story» उमंग और तरंग का प्रतीक है नए भारत की वंदे भारत ट्रेनः नरेन्द्र मोदी
    Top Story

     उमंग और तरंग का प्रतीक है नए भारत की वंदे भारत ट्रेनः नरेन्द्र मोदी

    adminBy adminApril 1, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – प्रधानमंत्री मोदी ने रानी कमलापति स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

    भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि वंदे भारत ट्रेन नए भारत की उमंग और तरंग का प्रतीक है। यह भारत की आधुनिकतम ट्रेन है, जिसके लोकार्पण का उन्हें सौभाग्य मिला है। रेलवे के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि कोई प्रधानमंत्री इतने कम अंतराल में किसी रेलवे स्टेशन पर दोबारा किसी कार्यक्रम में आया है। पहले रानी कमलापति स्टेशन के लोकार्पण में आया था और आज वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने आया हूं।

    प्रधानमंत्री शनिवार को भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे। इससे पहले प्रधानमंत्री ने ट्रेन के कोच में जाकर स्कूली बच्चों से बातचीत की। उन्होंने ड्राइविंग कैब के क्रू मेम्बर्स से भी संवाद किया। वंदे भारत एक्सप्रेस पर लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश निरंतर विकास की गाथाएं लिख रहा है। खेती, उद्योग, गरीबों के लिए घर, हर घर जल से नल, गेहूं उत्पादन आदि अनेक क्षेत्रों में प्रदेश अग्रणी है। पहले बीमारू कहा जाने वाला राज्य आज हर क्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य कर रहा है। हमें विकसित भारत में मध्य प्रदेश की भूमिका को और बढ़ाना है। नई वंदे भारत ट्रेन इसी संकल्प का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि आज मध्य प्रदेश को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिली है। ये ट्रेन प्रोफेशनल्स, नौजवानों, कारोबारियों के लिए नई सुविधा लेकर आएगी। भारत अब नई सोच, नई अप्रोच के साथ काम कर रहा है। बीते नौ वर्षों से हमारा निरंतर ये प्रयास है कि भारतीय रेल दुनिया का श्रेष्ठ नेटवर्क बने।

    उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें वोट बैंक के तुष्टीकरण की नीति अपनाती थी। हम देशवासियों के संतुष्टीकरण पर ध्यान दे रहे हैं। पहले की सरकार एक ही परिवार को प्रथम परिवार मानती थी और गरीब मध्यमवर्गीय परिवारों पर ध्यान नहीं देती थी। हमारी सरकार हर भारतीय परिवार के कल्याण और संतुष्टि के लिए कार्य कर रही है।

    हर भारतीय मोदी का सुरक्षा कवज
    मोदी ने कहा कि जब यह कार्यक्रम तय हुआ तो मुझे बताया गया कि एक अप्रैल को कार्यक्रम है। मैंने कहा कि एक अप्रैल को क्यों रखा है? जब अखबार में खबर आएगी कि मोदी जी एक अप्रैल को हरी झंडी दिखाने वाले हैं, तो हमारे कांग्रेस के मित्र बयान देंगे कि मोदी अप्रैल फूल बनाएगा। उन्होंने कहा कि देश में विकास के लिए हो रहे प्रयासों के बीच आपको एक बात बताना चाहता हूं। 2014 के बाद से देश में कुछ लोग ठानकर बैठे हैं कि मोदी की छवि धूमिल करेंगे। इसके लिए संकल्प भी घोषित किया है। इन लोगों ने भांति-भांति के लोगों को सुपारी दे रखी है। खुद भी मोर्चा संभाले हुए हैं। इनका साथ देने के लिए कुछ लोग देश के अंदर हैं तो कुछ बाहर बैठकर अपना काम कर रहे हैं। यह लगातार कोशिश करते रहे हैं कि किसी तरह मोदी की इमेज को धूमिल कर दें। आज हर भारतीय मोदी का सुरक्षा कवच है, इसीलिए ये लोग बौखला गए हैं। नए-नए पैंतरे अपना रहे हैं।

    छह हजार रेलवे स्टेशन वाईफाई से लैस
    मोदी ने कहा कि वर्ष 2014 तक नॉर्थ ईस्ट रेलवे से नहीं जुड़ा। हमारी सरकार आने के बाद हमने उसे रेलवे से जोड़ा और रेलवे का कायाकल्प किया। हमने “वन स्टेशन-वन प्रोडक्ट” योजना से कारीगरों के कपड़े, कलाकृतियों, पेंटिंग्स, बर्तन इत्यादि का विक्रय के लिए पूरे भारत में 600 से अधिक आउटलेट रेलवे स्टेशन पर खोले हैं, जिसका लाभ आज लाखों लोग ले रहे हैं। रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया गया है, छह हजार रेलवे स्टेशन वाईफाई से लैस हैं और 900 रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी का काम पूरा हो गया है। वंदे भारत ट्रेन पूरे भारत में सुपरहिट रही है और हर कोने से इन्हें चलाने की मांग आ रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश सहित देश के 11 राज्यों में रेलवे ट्रेक का शत-प्रतिशत इलेक्ट्रिफिकेशन हो गया है। इलेक्ट्रिफिकेशन की रफ्तार वर्ष 2014 से पहले 600 किलोमीटर प्रति वर्ष थी, अब वह बढ़कर 6000 किलोमीटर प्रति वर्ष हो गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपटना में बच्चे का सिर काटकर हाईटेंशन टावर पर चढ़ा, भीड़ ने पीट-पीटकर मारा डाला
    Next Article मुस्लिम समुदाय ने रामनवमी शोभा यात्रा के आयोजकों को सम्मानित किया
    admin

      Related Posts

      अपने ठिकानों से भागे आतंकी फिर से शिविरों में लौटने लगे, सुरक्षाबल चौकस : बीएसएफ

      May 27, 2025

      गांधीनगर में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य रोड शो, हजारों की भीड़ उमड़ी

      May 27, 2025

      पटना एम्स के जूनियर डॉक्टर की काेराेना रिपोर्ट पॉजिटिव, तीन हुई संक्रमित मरीजाें की संख्या

      May 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री का पाकिस्तान पर निशानाः सिंधु जल समझौते पर अभी कार्रवाई शुरू नहीं की, वे पहले ही घबरा गए
      • अपने ठिकानों से भागे आतंकी फिर से शिविरों में लौटने लगे, सुरक्षाबल चौकस : बीएसएफ
      • गांधीनगर में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य रोड शो, हजारों की भीड़ उमड़ी
      • पटना एम्स के जूनियर डॉक्टर की काेराेना रिपोर्ट पॉजिटिव, तीन हुई संक्रमित मरीजाें की संख्या
      • प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीयमंत्री गडकरी को जन्मदिन की बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version