Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»उपराष्ट्रपति ने स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती पर स्मारक डाक टिकट का किया विमोचन
    देश

    उपराष्ट्रपति ने स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती पर स्मारक डाक टिकट का किया विमोचन

    adminBy adminApril 7, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को यहां विज्ञान भवन में स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती पर स्मारक डाक टिकट का विमोचन किया। उपराष्ट्रपति ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती का समारोह बदलते भारत की तस्वीर है। एक समय था, जब लगता था हमारे यहां महापुरुष हैं ही नहीं, संस्थाओं का जो नामकरण होता था वो बहुत सीमित हो गया था। उसमें खुलापन आ रहा है, हमारा इतिहास पूरी तरह दिखाया जा रहा है, यह बहुत सुखद परिवर्तन है।

    उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में आज का दिन महत्वपूर्ण है, 07 अप्रैल को, आज ही के दिन 148 वर्ष पूर्व, स्वामी दयानंद ने मुंबई में आर्य समाज की स्थापना की थी। इस अवसर पर केन्द्रीय संचार राज्य मंत्री देवूसिंह चौहान, स्मारक डाक टिकट के प्रस्तावक लोक सभा सांसद डॉ सत्य पाल सिंह, लोक सभा सांसद स्वामी सुमेधानन्द सरस्वती, पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार से स्वामी रामदेव, परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश से स्वामी चिदानंद सरस्वती, संचार मंत्रालय एवं डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं आर्य समाज के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

    स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने बताया कि महर्षि दयानंद सरस्वती का जन्म 12 फरवरी, 1824 को हुआ था। वे एक अद्वितीय समाज सुधारक थे, जिनका देश के स्वाधीनता संग्राम में भी विशेष योगदान था। उन्होंने 1875 में सामाजिक असमानताओं से निपटने के लिए आर्य समाज की स्थापना की थी। आर्य समाज ने सामाजिक सुधारों और शिक्षा पर जोर देकर देश की सांस्कृतिक एवं सामाजिक जागृति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने ऋग्वेद की उक्ति, “कृण्वन्तो विश्वमार्यम्” को अपने जीवन का आदर्श बनाया और समाज में तत्समय व्याप्त जाति एवं लिंग आधारित असमानताओं के विरुद्ध आवाज उठाई। उन्होंने वेदों की ओर लौट चलने का आह्वान किया और वेद पठन-पाठन को भारतीय परंपरा के अनुसार सुलभ बनाने के उद्देश्य से देश भर में गुरुकुलों की स्थापना करवाई, जिनमें महिलाओं और वंचित वर्गों के लोगों को निशुल्क शिक्षा का समान अधिकार दिलवाया।

    डॉ सत्य पाल सिंह ने बताया कि आज से 148 साल पहले, 7 अप्रैल को ही स्वामी दयानंद सरस्वती ने काकडवाडी, मुंबई में आर्य समाज की स्थापना कर आर्य समाज के गठन की नींव रखी थी। अतः उपराष्ट्रपति से इस ऐतिहासिक डाक टिकट का विमोचन आज ही के दिन करने का निवेदन किया गया था।

    उन्होंने बताया कि आर्य समाज ने दो वर्ष तक चलने वाले महर्षि दयानंद की 200वीं जयंती के कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलों द्वारा करवाई और इसी क्रम में, स्मारक डाक टिकट का विमोचन उपराष्ट्रपति द्वारा किया जाना यह स्पष्ट करता है कि भारत सरकार आर्य समाज और उसके प्रणेता, स्वामी दयानंद सरस्वती के प्रति आदर और सम्मान से भरी है। डॉ सत्य पाल सिंह ने केन्द्रीय संचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान का कार्यक्रम के लिए अपना बहुमूल्य समय देने पर आभार जताया। साथ ही, उन्होंने इस आयोजन के लिए भारत सरकार के संचार मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय का आभार व्यक्त किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड हाई कोर्ट का दाहू यादव की याचिका पर ईडी को नोटिस, अगली सुनवाई 13 अप्रैल को
    Next Article केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लखनऊ पहुंचे, कौशांबी के लिए रवाना
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री मोदी ने आदर्श शिक्षक के गुणों को उजागर करते हुए संस्कृत सुभाषित किया साझा

      June 1, 2026

      मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ/पीएलए का कैडर गिरफ्तार

      May 31, 2026

      जीटीए शिक्षक भर्ती घोटाले में होगी सीबीआई जांच, सुप्रीम कोर्ट से मामला वापस लेगी बंगाल सरकार : शुभेंदु

      May 29, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी ने आदर्श शिक्षक के गुणों को उजागर करते हुए संस्कृत सुभाषित किया साझा
      • गोली मारकर बाइक की लूट , जांच में जुटी पुलिस
      • उधारी विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, जनरल स्टोर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग
      • ऑटो और ट्रक की भीषण टक्कर, वृद्ध की दर्दनाक मौत, पांच घायल
      • मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ/पीएलए का कैडर गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version