पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम( चाईबासा) पुलिस को लोकसभा चुनाव के पूर्व बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार को पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के 12 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। सरेंडर करने वाले सभी एक करोड़ रुपये के इनामी मिसिर बेसरा दस्ते के नक्सली हैं।

बताया जा रहा है कि चाईबासा पुलिस से सभी 12 नक्सलियों ने संपर्क किया था कि वे जंगल की दुनिया छोड़कर मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं। पुलिस पर भरोसा कर सभी 12 लोग जंगल से बाहर आ गये और हथियार डाल दिये।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version