Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड में थीम के आधार मॉडल बूथ के रूप में स्थापित होंगे 29 हजार 521 मतदान केंद्र
    Top Story

    झारखंड में थीम के आधार मॉडल बूथ के रूप में स्थापित होंगे 29 हजार 521 मतदान केंद्र

    adminBy adminApril 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राज्य में लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चुनाव आयोग ने कमर कस ली है। मतदाताओं को सुविधा देने को लेकर काफी कुछ तैयारी की जा रही है। बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता के लिए होम वोटिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। राज्य की सभी 29 हजार 521 मतदान केंद्र मॉडल बूथ होंगे, जहां मतदाताओं के लिए कई तरह की सुविधा प्रदान की जाएंगी। चुनाव आयोग ने इन मतदान केंद्रों पर दी जाने वाली सुविधा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है।

     

    झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि मतदान केंद्र पर एक आम मतदाता के लिए बिजली, पानी, शौचालय के अलावा छोटे बच्चों को लेकर वोट देने आने वाली माताओं को उनके बच्चे के लिए पालना की सुविधा मुहैया कराने की तैयारी है। मतदान केद्रों पर तीन तरह के कतार लगाई जाएंगी। महिला, पुरुष के अलावा एक अलग कतार दिव्यांग, गर्भवती महिला और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए होंगी।इन मतदाताओं के बैठने के लिए समुचित कुर्सी की व्यवस्था होगी।

     

    गर्मी को ध्यान में रखकर बूथ पर होंगी ये सुविधाएं

     

    भीषण गर्मी को देखते हुए चुनाव के दिन वैसे मतदान केंद्र जहां बरामदा की सुविधा नहीं है, वहां 15×15 का शेड लगाया जाएगा, जिसमें लंबी लाइन के वक्त मतदाता उस शेड में वोटिंग के लिए प्रतीक्षा करेंगे। इसके अलावा मतदान केंद्रों पर पानी और मेडिकल किट की सुविधा रहेगी। दिव्यांग और बुजुर्गों के लिए मतदान केंद्र पर रैंप की सुविधा भी रखने की तैयारी की गई है। इसके अलावा उन्हें घर से परिवहन सुविधा भी मुहैया करायी जाएगी।

     

    चुनाव आयोग के द्वारा मतदाताओं के लिए कई प्रकार की सुविधा मुहैया कराई जाएंगी, इसके लिए मतदाता को तत्पर रहना पड़ेगा। मतदान के लिए 85 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को होम वोटिंग यानी वोट फ्रॉम होम के अलावा मतदान केंद्र पर जाने के लिए नि:शुल्क आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए अपने नजदीकी बीएलओ से संपर्क करना होगा। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक झारखंड में 85 बुजुर्ग वोटर्स की संख्या- 1 लाख 39 हजार 445 है। वहीं दिव्यांग वोटर्स की संख्या 3 लाख 60 हजार 091 है।

     

    चुनाव आयोग के द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 में सरकारी कर्मचारी के साथ ही मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए पोस्टल बैलेट से वोटिंग की विशेष सुविधा दी है। इसके लिए पत्रकारों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी ऑफिस में एक फॉर्म भरकर देना होगा। वोटिंग से पांच दिन पूर्व से निर्धारित मतदान केंद्र पर वोटिंग की व्यवस्था की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड के पहले ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो का निधन
    Next Article रांची में ट्रैफिक नियम का उल्लघंन करने वाले लोगों से 995 का कटा चालान
    admin

      Related Posts

      पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन

      June 15, 2025

      भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री

      June 15, 2025

      पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version