Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ की एक और फ्लॉप फिल्म, ‘बड़े मियां-छोटे मियां’ को नहीं मिल रहे दर्शक
    मनोरंजन

    अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ की एक और फ्लॉप फिल्म, ‘बड़े मियां-छोटे मियां’ को नहीं मिल रहे दर्शक

    adminBy adminApril 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ईद पर रिलीज हुई अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर एक्शन थ्रिलर ‘बड़े मियां-छोटे मियां’ को लेकर मेकर्स को उम्मीद थी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी। पहले दो दिन की कमाई देखकर लगा था कि फिल्म सुपरहिट होगी लेकिन बाद में फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट आई और अब आठ दिन बाद भी फिल्म को दर्शक नहीं मिल रहे हैं।

    ‘बड़े मियां-छोटे मियां’ का कलाकारों ने खूब प्रमोशन किया था, लेकिन थिएटर में रिलीज होने के बाद अक्षय-टाइगर की यह एक्शन थ्रिलर दर्शकों का दिल जीतने में नाकाम रही। ऐसे में यह फिल्म कमाई के मामले में पिछड़ गई है। फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया है, लेकिन यह अपने बजट का आधा भी नहीं कमा पाई है। अब फिल्म की आठवें दिन की कमाई सामने आ गई है।

    सैक्निल्क की शुरुआती ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बड़े मियां-छोटे मियां’ ने रिलीज के आठवें दिन 1.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन अब 50.15 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म ने पहले दिन 15.65 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 7.6 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 8.5 करोड़ रुपये, चौथे दिन 9.05 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 2.5 करोड़ रुपये, छठे दिन 2.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। सातवें दिन 2.55 करोड़ रुपये, आठवें दिन 1.60 करोड़ रुपये की कमाई की।

    350 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने पहले वीकेंड में बहुत अच्छी कमाई नहीं की। ऐसे में यह देखना अहम होगा कि दूसरे वीकेंड में फिल्म क्या बदलाव लाती है। मौजूदा स्थिति को देखकर लगता है कि बजट का आधा हिस्सा भी नहीं मिल पाएगा। इसके साथ ही एक और फ्लॉप फिल्म का अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के नाम पर हो जायेगा। फिल्म में अक्षय और टाइगर के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, मानुषी छिल्लर, सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ और रोनित रॉय बोस भी हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी करने जा रहे हैं अपना एक्टिंग डेब्यू
    Next Article हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के सैन्य प्रमुख समेत 10 की मौत, देश में तीन दिन का शोक
    admin

      Related Posts

      ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में इजाफा, 2 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार

      June 8, 2025

      फिल्म ‘मालिक’ से राजकुमार राव का पहला पोस्टर आया सामने

      June 3, 2025

      हाउसफुल-5 के इवेंट में उमड़ी भीड़ से अक्षय कुमार का गुस्सा हुआ बेकाबू

      June 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version