रांची। भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस नेता आलोक कुमार दुबे ने डोरंडा स्थित प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि दी। कहा कि भीमराव अंबेडकर देश के संविधान के शिल्पकार, महान समाज सुधारक और राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब उन चंद आर्थिक सिद्धांतकारों में से एक थे, जिनका आर्थिक नीतियों और योजनाओं के प्रति दृष्टिकोण व्यवहारिक और लोक हितकारी था। रविदास महासभा के प्रांतीय महासचिव दीपक राम, अनिकेत कुमार, संजय तिर्की, विकास कुमार, ललन कुमार, रोशन केरकेट्टा, उत्तम मिंज, रोशन खलखो, मेहुल दुबे भी उपस्थित थे।