रांची। पूर्व मंत्री एनोस एक्का की झारखंड पार्टी ने मंगलवार को खूंटी लोकसभा सीट से अपर्णा हंस को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। रांची में प्रेंस कांफ्रेंस कर पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने नाम का एलान किया।
एनोस ने बताया कि खूंटी लोकसभा सीट से अपर्णा हंस पार्टी की प्रत्याशी होंगी। अल्पसंख्यक समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए झारखंड पार्टी ने यह पहल की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी महिला सशक्तिकरण की बात करती है, लेकिन टिकट देने के समय भूल जाती है। लेकिन झारखंड पार्टी ने मुंडा समाज की आदिवासी महिला को टिकट लेकर आदिवासी बहुल लोकसभा क्षेत्र के उत्थान की पहल की है।
अपर्णा हंस आॅल चर्च खूंटी की सह सचिव होने के साथ ही खूंटी हॉकी संघ की वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं, जिनका मुकाबला इस चुनाव में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और कांग्रेस उम्मीदवार कालीचरण मुंडा से होगी।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



