Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»इतिहास के पन्नों में 13 अप्रैलः अंग्रेजों ने निहत्थे भारतीयों पर गोलियां बरसा कर लिखा क्रूरता का इतिहास
    अन्य खबर

    इतिहास के पन्नों में 13 अप्रैलः अंग्रेजों ने निहत्थे भारतीयों पर गोलियां बरसा कर लिखा क्रूरता का इतिहास

    adminBy adminApril 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    साल 1919 की शुरुआत में ब्रिटिश सरकार रॉलेट एक्ट लाने की तैयारी कर रही थी। इसके जरिये ब्रिटिश सरकार किसी भी भारतीय को बिना किसी मुकदमे के जेल में बंद कर सकती थी। इस कानून को लेकर भारतीयों के कड़े विरोध के बावजूद 8 मार्च से इस एक्ट को लागू कर दिया गया।

    गांधीजी ने 6 अप्रैल को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया। पूरे देश की तरह पंजाब में विरोध प्रदर्शन हो रहा था। इस दौरान 9 अप्रैल को अमृतसर के मशहूर नेता डॉ. सत्यपाल और सैफुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया। इन नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में 10 अप्रैल को प्रदर्शन हुआ, जिसमें पुलिस की गोलीबारी में कुछ प्रदर्शनकारी मारे गए। हालात बिगड़ता देख सरकार ने पंजाब में मार्शल लॉ लागू कर कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी ब्रिगेडियर जनरल डायर को सौंप दी।

    रॉलेट एक्ट वापस लेने और नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर 13 अप्रैल को अमृतसर के जलियांवाला बाग में सभा रखी गई। सभा में 25 से 30 हजार लोग मौजूद थे। तभी वहां जनरल डायर अपने सैनिकों के साथ आ धमका और सभा में मौजूद निहत्थे लोगों पर गोली चलाने का आदेश दे दिया। करीब 10 मिनट तक गोलीबारी चलती रही, जिसमें करीब 1 हजार लोगों की मौत हुई। हालांकि इस कांड की जांच के लिए बनी हंटर कमेटी ने मरने वालों की संख्या 379 ही बताई। क्रूरता का इतिहास लिखने वाले इस बर्बर नरसंहार से ही भारत की धरती पर ब्रिटिश हुकूमत की नींव हिलनी शुरू हो गई।

    अन्य अहम घटनाएं:
    1919 – जालियाँवाला बाग हत्याकांड। अँग्रेज सैनिकों द्वारा निहत्थी भीड़ पर की गई अंधाधुंध गोलीबारी में चार सौ लोग मारे गए।

    1994 – 112 नोबेल पुरस्कार विजेताओं द्वारा ‘चाइल्ड राइट वर्ल्डसाइट’ संगठन का गठन।

    2001 – विमान चालकों के लौटने के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका का चीन के प्रति रुख सख्त।

    2002 – शांति के प्रति एलटीटीई प्रमुख वी. प्रभाकरण की प्रतिबद्धता का संयुक्त राज्य अमेरिका ने स्वागत किया।

    2003 – एलटीटीई का टोकियो सहायता सम्मेलन का बहिष्कार।

    2004 – एन्टीगुआ में ब्रायन लारा ने इंग्लैंड के विरुद्ध खेलते हुए 400 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली।

    2005 – विश्वनाथन आनन्द चौथी बार ‘विश्व शतरंज चैम्पियन’ बने।

    2007 – भारत-रूस कूटनीतिक सम्बन्ध के 60 वर्ष पूरे हुए।

    2008 – बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्रिमण्डल का विस्तार किया।

    2010 – दुनिया के लगभग 50 देशों ने अगले चार सालों में संवेदनशील परमाणु सामग्री को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के संकल्प लिया।

    2018- राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा। श्रीदेवी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, विनोद खन्ना को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार।

    जन्म
    1975 – ऋतु करीधल – भारत की महिला वैज्ञानिक।

    1956 – सुनील अरोड़ा – भारत के 23वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त।

    1956 – सतीश कौशिक – मशहूर अभिनेता, निर्माता, निर्देशक, कॉमेडियन और पटकथा लेखक।

    1895 – वी. आर. खानोलकर – भारतीय रोग विज्ञानी।

    1813 – स्वाति तिरुनल – त्रावणकोर, केरल के महाराजा तथा दक्षिण भारतीय कर्नाटक संगीत परंपरा के सर्वोत्कृष्ट संगीतज्ञों में से एक।

    1881 – हैरी ग्राहम हैग – भारत में उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत राज्यपाल के पद पर कार्यरत रहे।

    1898 – चन्दूलाल शाह – हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक।

    1932 – केपी सक्सेना – भारतीय व्यंग्यकार व लेखक।

    1940 – नज्मा हेपतुल्ला – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और लेखिका।

    1925 – वर्मा मलिक – भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार।

    निधन
    2021 – बलबीर सिंह जूनियर – भारतीय हॉकी टीम के भूतपूर्व खिलाड़ी।

    1963 – बाबू गुलाबराय – भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, निबन्धकार और व्यंग्यकार।

    1973 – बलराज साहनी – फिल्म अभिनेता।

    1982 – बीपी मंडल – भारतीय राजनीतिज्ञ तथा बिहार के मुख्यमंत्री।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहाइकोर्ट ने सीबीआइ से पूछा- सांसदों और विधायकों के आपराधिक मामलों की स्थिति क्या है?
    Next Article मुंबई एयरपोर्ट पर यात्रियों की तलाशी में आठ किग्रा सोना बरामद, 11 गिरफ्तार, इनमें दो विदेशी नागरिक
    admin

      Related Posts

      इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

      December 24, 2024

      इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबरः उस दिन को याद कर आज भी सिहर उठते हैं लोग जब देखते-देखते जिंदा जल गए 442 लोग

      December 22, 2024

      इतिहास के पन्नों में 22 दिसंबरः रुड़की-पिरान कलियर तक चली थी भारत की पहली मालगाड़ी

      December 21, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version