कोलेबिरा। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर कोलेबिरा पहुंचे। कार्यकर्ताओं से मिलकर उन्होंने चुनाव पर चर्चा की। वहीं थाना मोड़ से रोड शो किया। कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर है। इसे जारी रखने के लिए मोदी के हाथों को मजबूत करें। राष्ट्र को सशक्त बनाने, गांव को आत्मनिर्भर और शिक्षित बनाने, लोगों को रोजगार देने, किसानों को खेती के लिए सुविधा मुहैया कराने लक्ष्य है। देश का कोई भी गरीब-किसान भूखा ना रहे, यह पीएम नरेंद्र मोदी का उद्देश्य है। सभी गरीबों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। अर्जुन मुंडा ने कहा कि विकास की गति ना रूके, इसको लेकर मोदी के हाथों को मजबूत करें।

मंदिरों में टेका मत्था
अर्जुन मुंडा ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। रण बहादुर सिंह चौक पर स्थित महावीर मंदिर, बाघचंडी मंदिर में मत्था टेका। अर्जुन मुंडा का काफिला प्रखंड क्षेत्र के बरसलोया ग्राम पहुंचा।

इनकी रही मौजूदगी
इस मौके पर सिमडेगा के प्रभारी शैलेंद्र सिंह, चिंतामणि कुमार, भोला प्रसाद, महेंद्र भगत, अशोक इंदवार, रोहित साहू, सुषमा देवी समेत अन्य मौजूद थे।

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version