Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»मोदी को रोकना चाहते हैं देश को लूटने वाले: बाबूलाल मरांडी
    झारखंड

    मोदी को रोकना चाहते हैं देश को लूटने वाले: बाबूलाल मरांडी

    adminBy adminApril 13, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -भाजपा बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में हुए शामिल
    -कहा, हेमंत सोरेन ने सेना के साथ-साथ आदिवासियों की जमीन हड़पी
    हिमांशु रंजन
    बसिया/कोनबीर/रायडीह। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि देश को लूटने वाले मोदी को रोकना चाहते हैं। हेमंत सोरेन ने सेना की जमीन के साथ-साथ आदिवासियों की जमनी हड़पी। बालू, पत्थर, कोयला, लोहा आदि लूचा और झारखंड में घूम-घूम कर जमीन खरीदी। यहां तक कि वर्तमान राज्य सरकार युवाओं के भविष्य को लूट रही है। बाबूलाल शनिवार को भाजपा द्वारा गुमला के बसिया और रायडीह में आयोजित बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे।
    बाबूलाल ने कहा कि राज्य सरकार केवल लूट-खसोट में लगी है। यह सरकार बालू से लेकर खनिज तक को मुंबई-दिल्ली तक बेचा है। आज की तारीख में सबसे ज्यादा जमीन हेमंत के परिवार ने ठगी है। रांची, बोकारो , धनबाद सभी जगह इनकी जमीन है। उन्होंने कहा कि ये पहले ऐसे मुख्यमंत्री होंगे, जो खुद के नाम पर पत्थर खदान लीज लेते हैं। उन्होंने कहा कि इडी की छापेमारी में पूर्व मुख्यमंत्री के मित्र विनोद सिंह के यहां बेरोजगार युवकों का एडमिट कार्ड मिलता है। राज्य सरकार बेरोजगार युवकों के हक को बेचने पर उतारू है। जेएसएससी जेपीएससी में पेपर लीक हो रहा है।
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झांरखंड राज्य की स्थापना भाजपा ने की है। पहले जयपाल सिंह मुंडा ने राज्य की मांग की, तो उन्हें कांग्रेस में शामिल करा दिया गया। शिबू सोरेन को पैसा देकर चुप करा दिया गया। प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने अलग झांरखंड राज्य बनाया। देश की आजादी के बाद कांग्रेस ने 60 साल तक देश पर शासन किया, जबकि भाई नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा विगत दस साल से सत्ता में है। आज दस वर्षों में जितना विकास हुआ है, पहले कभी नही हुआ। भाजपा ने जम्मू कश्मीर से धारा 370, मुस्लिम महिलाओं के अधिकार के लिए तीन तलाक जैसे नियम को खत्म करने का साहसिक कार्य किया। केंद सरकार जल्द ही जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा देने का कार्य करेगी।

    अपनी करनी के कारण जेल में हैं
    बाबूलाल ने कहा कि कांग्रेस को कभी भी गरीबो और गांवो की चिंता नहीं रही। जब आज विकास हो रहा है, तो विरोधियों के पेट मे दर्द हो रहा है। आज जहां देश के पीएम देश को मजबूत करना चाहते हैं, वही कुछ लोग परिवार को मजबूत करने में लगे है। आज विरोधी दुष्प्रचार कर रहे हैं कि हेमंत को फंसा दिया गया। यहां की जनता ने तो उन्हें मुख्यमंत्री बनाया था। आपके कुकर्मों ने आपको फंसाया। आज वे अपनी करनी के कारण जेल में है। उन्होंने सेना की जमीन में भ्रष्टाचार किया। अपने प्रेस सलाहकार अभिषेक पिंटू को लूट की छूट दी। अपनी पत्नी के नाम इंडस्ट्रियल एरिया में 11 एकड़ जमीन दिलायी। अपने विधायक प्रतिनिधि पंकज को खनिज समेत अनेक मामलों में लूट की छूट दी। कई बिचौलियों-दलालों के साथ साथ हेमंत भी जेल में हैं। अगर निर्दोष होते, तो कोर्ट ने उन्हें बेल क्यो नहीं दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में सबसे ज्यादा जमीन को ठगने का कार्य सोरेन परिवार ने किया है, जबकि रघुवर दास समेत भाजपा के शासन काल मे एक भी जमीन घपला नहीं हुआ।

    कांग्रेस ने 80 बार संविधान से छेड़छाड़ की:
    बाबूलाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी संविधान को धर्मग्रथ मानते हैं, जबकि कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में रहते हुए 80 बार संविधान संशोधन किया है। कांग्रेस के शासनकाल में इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाकर संविधान की धज्जियां उड़ायीं। उन्होंने कहा कि भाजपा इसाइ मुस्लिम विरोधी नहीं है। पिछले दस वर्षों से देश मे कोई दंगा फसाद नहीं हुआ है। जबकि सभी समुदाय के लोगों को बराबर सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। आज विस्थापन की बात करने वाले कांग्रेस के शासन में ही एचइसी, सीसीएल, बीसीसीएल, बोकारो कल कारखाने का निर्माण हुआ और उनके विस्थापित लोग आज भी दर-दर की ठोकर खा रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के नेतृत्व में देश मे काफी विकास योजनाएं गरीबोें, किसानों के लिए चलायी जा रही है।

    मोदी का सपना 2047 तक विकसित देश बनाना:
    बाबूलाल ने कहा कि नरेंद मोदी का सपना 2047 तक देश को विकसित देश बनाने का है। आप बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं पर पूरी जिम्मेदारी लोकसभा चुनाव जिताने की है। पिछली बार बहुत कम वोट से जीत हुई थी। इस बार दस प्रतिशत वोट बढ़ाकर 56 प्रतिशत वोट भाजपा को दिलाना है। उन्होंनें कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र, अधिकाधिक मतदान कराने संबधी बात भी बतायी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने उलगुलान न्याय महारैली को सफल बनाने के लिए दिये निर्देश
    Next Article केजरीवाल की याचिका पर 15 अप्रैल को सुनवाई
    admin

      Related Posts

      देश की स्टेयरिंग PM के हाथ, आगे देखिए क्या-क्या करवाते हैं, पेट्रोल-डीजल संकट पर CM हेमंत ने कसा तंज

      May 19, 2026

      डॉ. इरफ़ान अंसारी ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाक़ात, स्वास्थ्य और विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा

      May 19, 2026

      थाईलैंड में गोल्ड जीतकर लौटी देवासी हेंब्रम, बाबूलाल मरांडी ने किया सम्मानित

      May 19, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारतीय रेलवे ने 993 करोड़ रुपये की अराक्कोनम-चेंगलपट्टू दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी दी
      • ईरान पर हमले से पीछे हटे ट्रंप, कतर-सऊदी और पाकिस्तान शांति समझौते में जुटे
      • देश की स्टेयरिंग PM के हाथ, आगे देखिए क्या-क्या करवाते हैं, पेट्रोल-डीजल संकट पर CM हेमंत ने कसा तंज
      • डॉ. इरफ़ान अंसारी ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाक़ात, स्वास्थ्य और विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा
      • थाईलैंड में गोल्ड जीतकर लौटी देवासी हेंब्रम, बाबूलाल मरांडी ने किया सम्मानित
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version