-सरहुल की पूर्व संध्या पर मिलन समारोह
रांची। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि झारखंड और यहां के लोगों की खुशहाली के लिए निरंतर संघर्ष करना होगा। सच्ची और कड़वी बात यही है कि झारखंड लंबे समय तक गलत लोगों के हाथों में रहा, जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पर रहा है। उन्होंने कहा कि आज अपनी बेहतरी, अच्छे भविष्य और झारखंड के जल, जंगल, जमीन और प्रकृति की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करने की जरूरत है। यह संघर्ष चाहे जितना भी लंबा हो, लेकिन हम झारखंडी इरादे के पक्के हैं। इस लड़ाई को जरूर जीतेंगे। राजधानी के राज्य पुस्तकालय में सरहुल पर्व की पूर्व संध्या पर आयोजित मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री तिर्की ने कहा कि केवल और केवल आदिवासी होने के कारण पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को साजिश के तहत फंसाया गया। आज उन्हें जेल में रहना पड़ रहा है, जबकि उन्हें भी केवल आदिवासी होने के कारण साजिशपूर्ण तरीके से न्यायिक मामले में जिस प्रकार से उलझाया गया है। उसके कारण वे कोई भी चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। श्री तिर्की ने कहा कि आदिवासियों के लिए आज अपने जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के साथ ही अपनी संस्कृति को बरकरार रखना बहुत जरूरी है। क्योंकि पूरी दुनिया की नजर आदिवासियों की उस समृद्ध संस्कृति और परंपरा पर है, जो उनकी सबसे बड़ी संपत्ति है। श्री तिर्की ने कहा कि सामाजिक जागरूकता के अभाव के कारण विशेष रूप से आदिवासियों में ही वैसी अनेक कमजोरी और कमियां हैं, जिसका खामियाजा उन्हें उठाना पर रहा है। श्री तिर्की ने युवाओं से अपील की कि वे सभी अपने करियर और अपने जीवन को बेहतर बनाने के साथ ही समाज, गांव और अपने परिवार में अपेक्षित सुधार और ग्रामीण जीवन को उन्नत बनाने की भी बहुत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उनके ऊपर है। इसके प्रति समर्पित होकर एकजुटता के साथ उन्हें प्रयास करना चाहिए। ऐसा करने से ही प्रकृति और झारखंड के साथ ही हम झारखंडी भी बचेंगे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



