रांची। लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड में एनडीए ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। वहीं झारखंड में ना तो कांग्रेस ने पूरी तरह से उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है और ना ही झामुमो ने। झामुमो की तरफ से यही कहा जा रहा है कि कांग्रेस की घोषणा के बाद ही झामुमो अपने प्रत्याशियों के नामों के पत्ते खोलेगा। प्रभात खबर अखबार में छपी खबर के मुताबिक जेल से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को संदेश भिजवाया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि वैसे ही कार्यकर्ता को टिकट दें, जो पार्टी से लंबे समय से जुड़े हुए हैं। किसी आयातित को टिकट न दें।

आयातित को टिकट ना दें
गौरतलब है कि जमशेदपुर में भाजपा से एक नेता को लाकर टिकट देने की चर्चा चल रही थी। जिसका जिला समिति के झामुमो कार्यकतार्ओं ने कड़ा विरोध किया था। जब यह बात हेमंत सोरेन के तक पहुंची तब उन्होंने साफ तौर पर संदेश भिजवा दिया कि किसी आयातित ना दें बल्कि समर्पित नेता ही टिकट के हकदार हैं

6 या 7 अप्रैल तक हो सकती है नामों की घोषणा

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 6 या 7 अप्रैल को झामुमो अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर सकता है। इसमें राजमहल से विजय हांसदा, दुमका से स्टीफन मरांडी या नलिन सोरेन, गिरिडीह से मथुरा महतो, सिंहभूम से दशरथ गगराई उम्मीदवार हो सकते हैं। वहीं जमशेदपुर से पार्टी के केंद्रीय समिति के सदस्य सुनील महतो, सविता महतो की बेटी स्नेहा महतो या आस्तिक महतो के नाम की चर्चा है। हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version