रांची। पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने कहा कि यह राजनीतिक रैली नहीं। शक्ति प्रदर्शन भी नहीं। संविधान, लोकतंत्र को बचाने को संकल्प लेने को आए हैं। सुनीता और कल्पना के पति जेल में हैं। उनका कसूर क्या था। वे बेरोजगारी मिटाना चाहते थे। महिलाओं को मुफ्त में सफर, बिजली देने की बात करते थे। अरविंद केजरीवाल, हेमंत सोरेन की खाली कुर्सियां ही भाजपा की कुर्सियां खाली करवाएंगी। भाजपा समझती है कि जेल में आवाज डालकर आवाज दबा देंगे। छह महीने बाद संजय सिंह को ईडी ने कहा कि कोई सबूत नहीं है। ऐसे ही हेमंत सोरेन को कहेंगे।
शक्ति प्रदर्शन नहीं, संविधान और लोकतंत्र को बचाने का संकल्प : भगवंत मान
Previous Articleबिना आरोप साबित हुए केजरीवाल को जेल भेजा: सुनीता केजरीवाल
Related Posts
Add A Comment