Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»भाजपा सोशल मीडिया पर सब पर भारी, 400 पार की पूरी तैयारी
    Top Story

    भाजपा सोशल मीडिया पर सब पर भारी, 400 पार की पूरी तैयारी

    adminBy adminApril 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। लोकसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियों की ओर से कमर कस ली गई है। चुनावी समर में इस बार सोशल मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। भाजपा सोशल मीडिया के जरिए 400 पार की पूरी तैयारी में जुटी है। दिन प्रतिदिन इसकी बढ़ रही उपयोगिता को देखते हुए विपक्ष की तुलना में भाजपा ने इसके लिए व्यापक तैयारी की है। झारखंड में सभी 14 सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही भाजपा इसके लिए आईटी प्रोफेशनल की बड़ी टीम खड़ी करने जा रही है।

    झारखंड की सभी 14 सीटों को जीतने के लिए भाजपा ने युवा टेक्नीशियन को चुनावी नैया पार लगाने के लिए विशेष जिम्मेदारी दी है। सोशल मीडिया के साथ-साथ विपक्षी नेताओं के बयान पर पलटवार करने में इनकी भूमिका होगी। भाजपा आईटी सेल में पहले से कार्यरत करीब 20 युवा प्रोफेशनल के अलावा जल्द ही 30 अन्य प्रोफेशनल आयेंगे जिसमें दिल्ली एवं देश के अन्य शहरों के साथ-साथ स्थानीय आईटी एक्सपर्ट भी शामिल हैं। इन आईटी प्रोफेशनल को भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी दी है, जिसमें कॉल सेंटर के जरिए विपक्ष के बयानों का काट करने के साथ केन्द्रीय नेतृत्व से आने वाले दिशा-निर्देश को मिनटों में स्थानीय स्तर के भाजपा कार्यकर्ता तक पहुंचाया जायेगा।

    इस संबंध में भाजपा नेता प्रदीप सिन्हा कहते हैं कि यह समय की मांग है। वक्त के साथ चुनाव लड़ने का पैटर्न भी बदला है इसी वजह से पार्टी ने अपनी रणनीति भी मॉर्डन रूप से तैयार की है, जिसमें आईटी प्रोफेशनल की टीम शामिल है।

    भाजपा के साथ-साथ इस बार के चुनाव में गैर भाजपा दल भी सोशल मीडिया का सहारा लेने में जुटे हैं। झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य का मानना है कि भाजपा साधन संपन्न पार्टी है। विपक्ष कम संसाधन में ही बेहतर काम करके दिखायेगा। भट्टाचार्य ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भले ही बड़ी आईटी टीम बनाकर भाजपा प्रोपेगेंडा फैलाने का काम करेगी मगर उनका यह दुष्प्रचार नहीं चलेगा। जनता प्रोपेगेंडा से नहीं बल्कि हकीकत में विश्वास करती है।

    भाजपा नेताओं के द्वारा सोशल मीडिया का जमकर उपयोग किया जाता रहा है। बड़े नेता से लेकर मंडल स्तर के सभी छोटे पदाधिकारी तक सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं। इसका कॉर्डिनेशन करने का काम भाजपा आईटी सेल करती है। झारखंड भाजपा में सर्वाधिक सोशल मीडिया पर गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी जैसे बड़े नेता सक्रिय रहते हैं। कई मौके पर इनके सोशल मीडिया पोस्ट सियासी गलियारों में सुर्खियों में होतेहैं। ऐसे में भाजपा को उम्मीद है कि पिछले चुनाव की तरह इस बार के चुनाव में भी मजबूत आईटी टीम का लाभ पार्टी को जरूर मिलेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकैश कांड मामले में अधिवक्ता राजीव कुमार की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई
    Next Article चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन पर अरेराज के विधुत विभाग के सहायक अभियंता निलंबित
    admin

      Related Posts

      नीरज सिंह हत्याकांड में पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

      August 8, 2025

      देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में अबतक 53.91 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

      August 8, 2025

      सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल

      August 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नीरज सिंह हत्याकांड में पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
      • बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदान केंद्रों में लगभग 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी
      • आरजी कर पीड़िता के पिता का गंभीर आरोप- सीबीआई निदेशक ने मामला छोड़ देने को कहा
      • नेतन्याहू की गाजा में पूर्ण कब्जे की योजना के विरोध में इजराइल में प्रदर्शन
      • पुतिन-ट्रंप के बीच जल्द होगी बैठक, यूक्रेन युद्ध का निकल सकता है समाधान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version