रांची। प्रदेश राजद के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने कहा कि न्याय उलगुलान रैली के आयोजन से भाजपा हैरान और परेशान है। इसलिए भाजपा नेताओं की ओर से उलूल -जलूल बयान बाजी की जा रही है। अभी से भाजपा को हार का डर सताने लगा है। भाजपा समझ रही है कि इस रैली के दिन से ही भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो जाएगी। इस रैली में देश के सभी बड़े नेता आईएनडीआईए गठबंधन के तहत शामिल होंगे। उन्होंने सोमवार को कहा कि इस रैली में महागठबंधन के नेता और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

डॉ मनोज ने कहा कि भाजपा का घोषणा पत्र केवल लोक लुभावना वाला घोषणा पत्र है। देश की जनता जान चुकी है कि भाजपा को झूठे वादे करने और झूठे सपने दिखाने की जुमला है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version