Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, September 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»भाजपा ने कभी आदिवासी की 1 इंच जमीन नहीं लूटी : बाबूलाल मरांडी
    Top Story

    भाजपा ने कभी आदिवासी की 1 इंच जमीन नहीं लूटी : बाबूलाल मरांडी

    adminBy adminApril 23, 2024Updated:April 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    खूंटी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड की हालत क्या है, जनता देख रही है। हेमंत सोरेन ने राज्य के हर चीज को लूटने का काम किया है। ईडी की चार्जशीट में उनका गुनाह दर्ज है। प्रधानमंत्री मोदी विकसित भारत की बात करते हैं। ये लोग अपने घर और परिवार को विकसित करने का काम कर रहे हैं।

    झारखंड के गठन में 23 में से 13 साल बीजेपी की सरकार रही। आज तक भाजपा के कार्यकाल में किसी आदिवासी की जमीन नहीं लूटी गई। ये लोग आरोप लगाते हैं कि भाजपा सत्ता में आएगी तो जमीन छीन लेंगे। झूठा प्रचार करते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे संकल्प लेकर जाएं कि अर्जुन मुंडा को खूंटी से जीताकर भेजेंगे। तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएंगे।

    शहीदों का सम्मान करती है एनडीए सरकार : अर्जुन मुंडा

    केंद्रीय मंत्री और खूंटी से एनडीए प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने कहा कि जनता के बल पर केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी। खूंटी से कमल खिलाना ही भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान को नमन होगा। आज तक इतिहास में सिर्फ नरेंद्र मोदी ही ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो बिरसा मुंडा की धरती पर आए। भाजपा शहीदों का सम्मान करना जानती है। इतिहास को पुनर्जीवित करने का काम कर रही है। जनता संकल्प ले कि इस पर झारखंड से 14 कमल फूल दिल्ली भेजने का काम करेंगी।

    पीएम मोदी का विकल्प नहीं : सुदेश महतो

    आजसू प्रमुख और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा कि यह चुनाव देश के लिए नेता चुनने का है। खूंटी की जनता भी ऐसा नेता चुनेगी, जो प्रधानमंत्री मोदी जी के साथ काम करेंगे। वर्तमान में प्रधानमंत्री मोदी का कोई विकल्प नहीं है। खूंटी से एनडीए प्रत्याशी अर्जुन मुंडा को रिकॉर्ड र्ड मतों से जिताकर भेजना है।

    सभा में ये भी मौजूद

    इस अवसर पर लोकसभा के प्रभारी रविंद्र राय, कर्मवीर सिंह, विमला प्रधान, सत्यनारायण सिंह, राकेश प्रसाद, सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, कोच मुंडा, रामचंद्र चंद्रवंशी, चंद्रशेखर गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपलामू में रैली निकालकर नामांकन के लिए पहुंचे उम्मीदवार
    Next Article रामगढ़ में संदिग्ध हालात में मिला वृद्ध का शव
    admin

      Related Posts

      दम तोड़ता बहरागोड़ा ट्रॉमा सेंटर, 14 साल बाद भी इलाज की सुविधा नहीं

      September 9, 2025

      गिरिडीह: प्रेम प्रसंग में दो महिलाओं की हत्या, आरोपी श्रीकांत गिरफ्तार

      September 9, 2025

      जमशेदपुर में तीसरी शादी और धर्म परिवर्तन को लेकर बवाल, दो लोग हिरासत में

      September 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीपी राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति होंगे:NDA कैंडिडेट को 452 वोट मिले, INDIA के बी सुदर्शन रेड्डी को 152 वोट से हराया
      • बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रिय हुए अमित शाह, पांच जोनों की समीक्षा करेंगे
      • उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान संपन्न, 6 बजे से वोटों की गिनती, 8 बजे तक नतीजे संभव
      • छह राज्यों में एनआईए का छापा, डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक सामग्री जब्त
      • एरा हाउसिंग पर मनी लॉन्ड्रिंग का शिकंजा, इडी की छापेमारी से हड़कंप
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version