रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि भाजपा की सरकार ने 5000 स्कूल बंद किए लेकिन हमारी सरकार ने स्मार्ट स्कूल खोलने शुरू कर दिए। भाजपा झारखंड के आदिवासियों, दलितों, मूलवासियों और पिछड़ा वर्ग के बच्चों को अशिक्षित रखना चाहती थी लेकिन हेमंत सोरेन ने मॉडल स्कूल खोलना शुरू किया तो भाजपा परेशान हो उठी। भाजपा ने लंबे समय तक झारखंड पर शासन किया। कभी उसने आदिवासी, दलति, गरीब, पिछड़ा, मूलवासी की बात नहीं की। वर्ष 2022 तक सभी लोगों को पक्का आवास देने की बात भाजपा ने कही थी। झारखंड को पीएम आवास नहीं मिला तो हेमंत सोरेन ने अबुआ आवास योजना की शुरुआत कर दी। हम 30 लाख परिवारों को अबुआ आवास देने जा रहे हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version