Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»लोकसभा चुनाव : चतरा सीट पर भाजपा के सामने अपना ही प्रदर्शन दोहराने की चुनौती
    राजनीति

    लोकसभा चुनाव : चतरा सीट पर भाजपा के सामने अपना ही प्रदर्शन दोहराने की चुनौती

    adminBy adminApril 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – सुनील सिंह का टिकट काटकर काली चरण सिंह को मौका

    -बीजेपी उम्मीदवार के सामने 57 प्रतिशत वोट हासिल करने की चुनौती

    रांची। लोकसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। नेताओं के पार्टी बदलने से लेकर राजनीतिक बयानबाजी तक का दौर जारी है। ऐसे में रोजाना कई सियासी उलटफेर होते नजर आ रहे हैं।

    पिछले दो लोकसभा चुनाव से चतरा संसदीय सीट भाजपा के पास है। भाजपा के वर्तमान सांसद सुनील कुमार सिंह ने 2014 में और फिर 2019 में लगातार जीत दर्ज की। 2019 के लोकसभा चुनाव में सुनील सिंह को 57.03 प्रतिशत मत प्राप्त हुए थे। उन्हें 5,28077 मत प्राप्त हुए थे। इस चुनाव में पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाली पार्टी के वोट के प्रतिशत में सबसे अधिक अंतर चतरा सीट पर ही देखने को मिला था। यहां भाजपा को 57.03 प्रतिशत जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को 16.22 प्रतिशत जबकि राजद के उम्मीदवार को नौ प्रतिशत वोट प्राप्त हुआ था। भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार के बीच वोट प्रतिशत का अंतर तीन गुणा से अधिक रहा था।

    लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा के साथ ही भाजपा ने रणनीतिक बढ़त हासिल करने की रणनीति पर कार्य करते हुए अपने पहली लिस्ट में ही 11 सांसदों के नाम घोषित कर दिए। फिर चतरा और धनबाद की होल्ड पर रखी गयी दोनों सीटों पर उम्मीदवार के नाम की घोषणा हुई। चतरा सीट से भाजपा ने पहली बार स्थानीय उम्मीदवार को मौका देने का फैसला किया। दो बार के सांसद सुनील सिंह का टिकट काटकर स्थानीय काली चरण सिंह को मौका दिया गया। काली सिंह भाजपा के अनुभवी नेता हैं और वर्तमान में प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं। उन्हें पार्टी और संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है।

    स्थानीय को उम्मीदवार बनाकर भाजपा ने एक साथ तीन मोर्चों पर बढ़त हासिल करने का कार्य किया है। पहला संसदीय क्षेत्र की एक पुरानी मांग पूरी करने का, दूसरा विपक्षी दलों के द्वारा इसे चुनावी मुद्दा बनाए जाने से रोकने में सफल होना और तीसरा विपक्षी दलों के गठबंधन उम्मीदवार के नाम की घोषणा से पहले सीट पर अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा करके उम्मीदवार को जनता के बीच जाने का अधिक समय देने का मौका।

    वहीं विपक्षी दल अभी भी इस सीट पर उम्मीदवार का चयन नहीं कर पा रहे हैं। भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा घोषित तारीखों के तहत चतरा सीट पर चुनाव पांचवें चरण में होगा। इस लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के सामने सबसे बढ़ी चुनौती 2019 के चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन को दोहराने और सांसद सुनील सिंह के 57 प्रतिशत के वोट शेयर को बरकरार रखने की होगी। 2019 के लोकसभा चुनाव में राज्य की चार सीटों पर भाजपा को 60 प्रतिशत मत मिले थे। वहीं 2014 में भाजपा ने चतरा में 41.08 प्रतिशत और फिर 2019 के चुनाव में 57 प्रतिशत से अधिक मत प्राप्त किया था। मतों का यह प्रतिशत चतरा लोकसभा सीट के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी जीत के तौर पर दर्ज है। भाजपा उम्मीदवार को प्राप्त मतों का प्रतिशत एक रिकॉर्ड है जो अब तक चतरा सीट पर दर्ज करने वाले सभी उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा है।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअररिया डीएम ने ज़िला के वल्नरेबल क्रिटिकल बूथों का निरीक्षण किया
    Next Article कांग्रेस की कुटिल चालों से हुआ देश का विभाजन : आदित्यनाथ
    admin

      Related Posts

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई

      June 11, 2025

      लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक

      June 11, 2025

      राज्यपाल से अंगीभूत कॉलेजों में इंटर में छात्र-छात्राओं के नामांकन पर पुनर्विचार का आग्रह

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version