Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण
    झारखंड

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

    adminBy adminApril 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गुमला। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने रविवार को सिसई के राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय भुसरी स्थित मतदान केंद्र संख्या 20 एवं 21, राजकीयकृत मध्य विद्यालय लावागंई चेगरी स्थित मतदान केंद्र संख्या 22 एवं 23, बिशुनपुर के सामुदायिक भवन बोरांग स्थित मतदान केंद्र संख्या 109 एवं बिशुनपुर के राजकीय मध्य विद्यालय कटिया स्थित मतदान केंद्र संख्या 108 का निरीक्षण किया।

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन के समय काफी गर्मी रहने वाली है। इसे देखते हुए मतदाताओं एवं मतदान कर्मियों के लिए सभी मतदान केंद्रों पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पेयजल, शौचालय, रनिंग वाटर, बिजली, शेड जैसी न्यूनतम सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। साथ ही सभी मतदान केंद्रों पर वरिष्ठ एवं दिव्यांग मतदाताओं की सहायता के लिए वॉलंटियर नियुक्त किये गए हैं। उन्होंने कहा कि नैतिक मतदान को बढ़ावा देने के लिए बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रुप भी बनाया गया है।

    निरीक्षण के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सिसई के राजकीयकृत मध्य विद्यालय लावागंई, चेगरी स्थित मतदान केंद्र के बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रुप से जुड़ी सुनीता देवी से भी मिले। वे जानना चाहते थे कि सुनीता लोगों को नैतिक मतदान के विषय में क्या जानकारी दे रहीं हैं।

    सामुदायिक भवन बोरांग स्थित मतदान केंद्र संख्या 109 के निरीक्षण के दौरान बोरांग ग्राम प्रधान दिलेशर उरांव ने बताया कि पहले यहां के लोग बानालात स्थित मतदान केंद्र जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करते थे जिस वजह से बूढ़े-बुजुर्ग लोग अपने मताधिकार के प्रयोग से वंचित रह जाते थे। इस बार अपने गांव में मतदान केंद्र बन जाने से हम सब अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर पाएंगे।

    मतदान केंद्र 108 के निरीक्षण के दौरान 87 वर्षीय दिव्यांग भूखली देवी की जानकारी प्राप्त हुई जिनके मतदान हेतु मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने होम वोटिंग कराने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान के समय के बारे में मतदान केंद्र संख्या 22 की बीएलओ ओकिला देवी से पूछा। उन्होंने बताया कि इस बार सुबह सात बजे से शाम के 5 बजे तक मतदान रहेगा। पहले तीन बजे ही खत्म हो जाता था। हमलोग पांच बजे तक इस बार मतदान करवाएंगे और जो 5 बजे तक लाइन में खड़े हो जाएंगे उनका भी हमें मतदान कराना है।

    इसके अलावा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित मतदान केंद्रों की मतदाता सूची से क्रमवार मतदाताओं के विषय में बीएलओ से जानकारी मांगी। सभी बीएलओ ने आपने क्षेत्र के मतदाताओं की समुचित जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को दी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअग्निशमन विभाग के शहीद हुए 66 कर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि
    Next Article सदानों के समर्थन के बिना बहुमत की सरकार नहीं: राजेंद्र
    admin

      Related Posts

      शराब घोटाला: विनय चौबे सहित पांच आरोपियों की बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत

      June 3, 2025

      कैबिनेट की बैठक कल शाम 4 बजे से, होंगे कई अहम फैसले

      June 3, 2025

      युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड की स्कूली शिक्षा व्यवस्था पर रिजल्ट ने उठाये सवाल
      • शराब घोटाला: विनय चौबे सहित पांच आरोपियों की बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत
      • कैबिनेट की बैठक कल शाम 4 बजे से, होंगे कई अहम फैसले
      • युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल
      • अरुणाचल प्रदेश के स्पीकर के संग झारखंड के विधायकों ने स्थानीय और नियोजन नीति पर की चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version