Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जमशेदपुर में चुनाव की तैयारियों का लिया जायजा
    झारखंड

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जमशेदपुर में चुनाव की तैयारियों का लिया जायजा

    adminBy adminApril 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जमशेदपुर। लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों का जायजा लेने के क्रम में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार बुधवार को जमशेदपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिसदन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल से लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम जिले में की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता पर बल देते हुए विशेषकर दिव्यांग जनों एवं बुजुर्ग मतदाताओं की सुविधाओं का खास ध्यान रखने के लिए निर्देशित किया। साथ ही सभी मतदाताओं के लिए गर्मी एवं धूप के मद्देनजर मतदान केन्द्रों पर शेड, पेयजल, शौचालय, बैठने के लिए कुर्सी आदि की पर्याप्त व्यवस्था रखने का निर्देश दिया।

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में शहरी क्षेत्र के न्यू बाराद्वारी स्थित सामुदायिक भवन, गांधी आश्रम मतदान केन्द्र पर की गई तैयारियों का अवलोकन किया। एईआरओ एवं बीएलओ से अब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ वोटर की जानकारी ली। मतदान के दिन सिटिंग अरेंजमेंट, वोटिंग कम्पार्टमेंट, होम वोटिंग की तैयारी, नए मतदाताओं का नाम निबंधन सहित अन्य बिंदुओं के संदर्भ में विस्तार से जानकारी हासिल की। मौके पर उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदान केन्द्र में किसी भी मतदाता को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो यह सुनिश्चित कराया जाए। इसके अलावा दिव्यांगजनों के लिए मानक के अनुरूप रैम्प निर्माण, ब्लाइंड मतदाताओं के लिए वॉक फुट मार्क साइनेज आदि को लेकर निर्देशित किया ताकि उन्हें पेयजल एवं शौचालय आने-जाने में परेशानी न हो।

    इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम अनन्य मित्तल, उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान जफर खिजरी, जिला योजना पदाधिकारी अरुण द्विवेदी, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव, नगर निकाय के अभियंता व अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआजसू पार्टी का हजारीबाग लोकसभा स्तरीय ग्राम प्रभारी सम्मेलन 13 को
    Next Article कांग्रेस के लिए रामलला नहीं बाबर की मजार आस्था का केन्द्र : सतपाल महाराज
    admin

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version