Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»कलेक्टर व एसपी ने गुलाब फूल भेंटकर मतदान दलों को किया रवाना
    राज्य

    कलेक्टर व एसपी ने गुलाब फूल भेंटकर मतदान दलों को किया रवाना

    adminBy adminApril 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जगदलपुर। लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत बस्तर जिले के तीनों विधानसभा 85-बस्तर, 86-जगदलपुर, 87 चित्रकोट और आंशिक 84 नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए पी-2 के 64 मतदान दलों को जगदलपुर के धरमपुरा स्थित शासकीय आदर्श महाविद्यालय परिसर से आज बुधवार को मतदान सामग्री का वितरण कर सम्बन्धित मतदान केंद्रों के लिए वाहनों से रवाना किया गया। मतदान सामग्रियों के वितरण के अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा द्वारा मतदान दलों के सदस्यों को गुलाब फूल भेंट कर शत-प्रतिशत मतदान करवाने के लिए मतदान कर्मियों को दी शुभकामनाएं देते रवाना किया गया।

    कलेक्टर ने सभी वितरण केंद्रों के स्टाल में जाकर निरीक्षण करते हुए समय पर वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं मतदान दलों के सदस्यों से रूबरू होकर उन्हें सभी मतदान सामग्री का मिलान कर मतदान केन्द्रों हेतु प्रस्थान करने की समझाइश दी। मतदान दलों को मतदान सामग्री प्रात: 07 बजे से वितरण किया गया, सामग्री मिलने के बाद मतदान कर्मचारी मौका मिलान कर अपने दलों के सदस्यों और सेक्टर अधिकारियों के साथ वाहनों में रवाना हुए। तीनों विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग आफिसर्स ने सामग्री वितरण व्यवस्था को निर्बाध करवाते हुए मतदान दलों को वाहनों से रवानगी करवाई गई। पी-2 के तहत विधानसभा नारायणपुर के 07, बस्तर के 04, जगदलपुर के 13 और चित्रकोट विधानसभा के 40 मतदान केंद्रों के लिए मतदान दलों को रवाना किया गया।

    वाहनों में मतदान दलों की रवानगी के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विजय ने मतदान दलों को शांतिपूर्ण ढंग से निष्पक्ष एवं निर्विघ्न शत-प्रतिशत मतदान करवाने और सकुशल वापस आने की शुभकामनाएं दी। स्ट्रांग रूम से चित्रकोट और बस्तर विधानसभा क्षेत्र के मतदान दलों को सामग्री के साथ परिवहन व्यवस्था तक लाने के लिए ई रिक्शा की सुविधा प्रशासन द्वारा दी गई। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे,अपर कलेक्टर सीपी बघेल,नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी, उप निर्वाचन अधिकारी प्रवीण वर्मा,सहायक रिटर्निंग अधिकारी भरत कौशिक, एआर राणा, सुब्रत प्रधान, संयुक्त कलेक्टर वाहन प्रभारी ऋषिकेश तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएपिक कार्ड के अलावा 12 अन्य पहचान पत्रों द्वारा मतदाता कर सकेंगे मतदान
    Next Article म्यांमार की सैन्य सरकार ने आंग सान सू की को जेल से बाहर लाकर किया नजरबंद
    admin

      Related Posts

      तारातला गोदाम हादसा : मैं मदद के लिए चिल्ला रहा था और लोग मोबाइल से रील बना रहे थे

      June 27, 2026

      मुहर्रम ड्यूटी में मोबाइल चलाना पड़ा भारी, महिला सिपाही निलंबित

      June 27, 2026

      जेपी आंदोलन के हर सेनानी और लोकतंत्र के रक्षक को मिलेगा उचित सम्मान : मुख्यमंत्री

      June 25, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • तारातला गोदाम हादसा : मैं मदद के लिए चिल्ला रहा था और लोग मोबाइल से रील बना रहे थे
      • 29 जून को होगी केंद्रीय स्वास्थ्य परिषद की अहम बैठक, नड्डा करेंगे अध्यक्षता
      • मुहर्रम ड्यूटी में मोबाइल चलाना पड़ा भारी, महिला सिपाही निलंबित
      • तमाड़ में जमीन विवाद ने ली किसान की जान, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
      • रांची में 28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 5 लाख बच्चों को मिलेगी खुराक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version