Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»म्यांमार की सैन्य सरकार ने आंग सान सू की को जेल से बाहर लाकर किया नजरबंद
    दुनिया

    म्यांमार की सैन्य सरकार ने आंग सान सू की को जेल से बाहर लाकर किया नजरबंद

    adminBy adminApril 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बैंकॉक। म्यांमार की जेल में बंद मानवाधिकार कार्यकर्ता और नोबेल पुरस्कार विजेता आंग सान सू की को सैन्य सरकार ने देश में भीषण गर्मी और हीटवेव के कारण जेल से बाहर लाने के बाद नजरबंद कर दिया है। हालांकि, उन्हें नजरबंद किये जाने की जगह का खुलासा नहीं किया गया है।

    सेना (जुंटा) के प्रवक्ता मेजर जनरल जॉ ने बताया कि पूर्व नेता आंग सान सू की को गर्मी के कारण स्वास्थ्य उपाय के तौर पर जेल से बाहर लाकर नजरबंद किया गया है। 78 वर्षीय सू की को उनकी अपदस्थ सरकार के 72 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति विन म्यिंट को अन्य बुजुर्ग कैदियों के साथ जेल से बाहर लाया गया। हालांकि, अभी तक म्यांमार में इसकी सार्वजनिक घोषणा नहीं की गई है।

    देश की राजधानी नेपीता में विभिन्न प्रकार के आपराधिक आरोपों में सू की 27 साल की जेल की सजा काट रही हैं। उनके समर्थक और मानवाधिकार संगठन कहते रहे हैं कि यह आरोप राजनीतिक कारणों से गढ़े गए। पूर्व राष्ट्रपति विन म्यिंट म्यांमार के बागो क्षेत्र के ताउंगू में आठ साल की जेल की सजा काट रहे थे।

    दरअसल, म्यांमार में राष्ट्रव्यापी संघर्ष 2021 में शुरू हुआ और सेना ने चुनी हुई सरकार को अपदस्थ कर सू की को कैद कर लिया। फरवरी में सू की के बेटे किम एरिस ने कहा था कि उन्हें एकान्त कारावास में रखा जा रहा है। वह अस्वस्थ हैं। पीस रिसर्च इंस्टिट्यूट की रिपोर्ट के मुताबिक म्यांमार में साल 2021 में हुए तख्तापलट के बाद से सेना अब तक लगभग 6,000 लोगों को मार चुकी है। म्यामांर में लगातार विरोधियों को फांसी की सजा दी जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकलेक्टर व एसपी ने गुलाब फूल भेंटकर मतदान दलों को किया रवाना
    Next Article लेबनान में तबाही मचाने के बाद गाजा में गरजे इजराइली फाइटर जेट, हमास को भारी क्षति
    admin

      Related Posts

      उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल

      June 8, 2025

      नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा

      June 8, 2025

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version