Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहब को किया अपमानित: नरेन्द्र मोदी
    देश

    कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहब को किया अपमानित: नरेन्द्र मोदी

    adminBy adminApril 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – पिपरिया में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में जनसभा को किया संबोधित

    भोपाल/होशंगाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां एक बार फिर कांग्रेस पर करारा हमला किया। उन्होंने बाबा साहेब को अपमानित करने और अपने हिसाब से इतिहास को तोड़ने-मरोड़ने के साथ खुद का महिमामंडित कराने का आरोप कांग्रेस पर लगाया।

    प्रधानमंत्री मोदी रविवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। उन्होंने होशंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के पिपरिया में भाजपा उम्मीदवार दर्शन सिंह चौधरी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज संविधान निर्माता बाबा साहब आंबेडकर की जयंती है। कांग्रेस ने बाबा साहब को हमेशा अपमानित किया। कांग्रेस ने अपने हिसाब से इतिहास को तोड़ा-मरोड़ा और खुद का ही महिमामंडन कराया। कांग्रेस की मानें तो तब लोकतंत्र सही चल रहा था। अब जब गरीबों का भला होने लगा तो कांग्रेस अफवाह फैलाने में लगी कि मोदी आया है, लोकतंत्र को खतरा है।

    तीसरी बार सेवा करने का मौका मांग रहा मोदी

    प्रधानमंत्री मोदी ने कि आज देश के इतिहास का बहुत बड़ा दिन है। आज संविधान निर्माता बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती है। उनकी जन्मस्थली महू यहां से ज्यादा दूर नहीं है। महू में उनका घर हो या देश-विदेश में वे जहां भी रहे, उन स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित करने का सौभाग्य भाजपा सरकार को मिला है। जो सम्मान कांग्रेस पार्टी ने उन्हें कभी नहीं दिया, वो सम्मान करने का सौभाग्य हमें मिला है। कांग्रेस जैसी पार्टियों ने हमेशा बाबासाहेब को अपमानित करने का काम किया है। बाबासाहेब ने जो संविधान बनाया है, उसके कारण ही आज गरीब मां का बेटा मोदी तीसरी बार आपसे सेवा करने का मौका मांग रहा है।

    कांग्रेस का शाही परिवार दे रहा धमकी

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अब तो कांग्रेस का शाही परिवार धमकी दे रहा है कि मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बना तो देश में आग लग जाएगी। बस देश को डराओ, घबराओ, आग फैलाओ। आज देश में आग नहीं लगी। यह जलन उनके दिल और दिमाग में ऐसे भरी पड़ी है कि वह उनको अंदर से जलाती जा रही है। मोदी ने कहा कि इतनी धूप में लोगों की बड़ी संख्या में आशीर्वाद देने आए हैं। मुझे बताया गया था कि शनिवार को यहां तेज बारिश हुई थी, पता नहीं कार्यक्रम हो पाएगा या नहीं लेकिन आपके प्यार ने इसे सफल बना दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर पैनी नजर
    Next Article फिल्म ‘बड़े मियां-छोटे मियां’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दुनियाभर में 76 करोड़ रुपये का कारोबार
    admin

      Related Posts

      कोरोना के एक्टिव मामलों का संख्या सात हजार के पार, 24 घंटे में छह की मौत

      June 11, 2025

      इसरो ने कहा-एक्सिओम-4 मिशन की लॉन्चिंग फिर स्थगित

      June 11, 2025

      जम्मू कश्मीर: दो संदिग्ध आतंकियों की सूचना, सांबा के नड गांव में तलाशी अभियान शुरू

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई
      • लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक
      • इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज 37 रन से हराया, दूसरी बार किया क्लीन स्वीप
      • आईओसी अध्यक्षीय हस्तांतरण समारोह 23 जून को
      • कोरोना के एक्टिव मामलों का संख्या सात हजार के पार, 24 घंटे में छह की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version