लोहरदगा। लोहरदगा संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत ने नामांकन कर लिया है। नामांकन से पहले उन्होंने भगवान का आशीर्वाद लिया। बता दें कि लोहरदगा में चमरा लिंडा के निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने के बाद कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ गयी है। इसे लेकर सुखदेव भगत ने कहा है कि अभी विवेक से काम लेने का समय है। चमरा लिंडा ने बिना सोचे-समझे पर्चा भर दिया है। उनसे गलती हुयी है। नामांकन के बाद टाउन हॉल मैदान में एक जनसभा का भी आयोजन किया गया। इस जनसभा में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री बन्ना गुप्ता, कांग्रेस प्रभार गुलाम अहमद मीर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की भी थीं।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



