रांची। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की सरगर्मी तेज हो गयी है। विभिन्न पार्टियों के स्टार प्रचारकों का दौरा भी तेज हो गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार के भागलपुर में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने के लिए शनिवार को चार्टर्ड प्लेन से देवघर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से हेलीकॉप्टर से वह भागलपुर के लिए प्रस्थान कर गये। देवघर एयरपोर्ट पर इंडिया गठबंधन के घटक दलों के नेताओं ने राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में गोड्डा से कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका सिंह पांडेय, विधायक प्रदीप यादव, विधायक इरफान अंसारी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष उदय प्रकाश, जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष मुन्नाम संजय, सुरेश पासवान, झामुमो जिला अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा आदि शामिल थे। राहुल गांधी ने नेताओं से चुनावी तैयारी पर चर्चा की और सभी को मिल कर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने की अपील की।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

