रांची। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने मीडिया, वार रूम और सोशल मीडिया के पदाधिकारियों के साथ रविवार को बैठक की। कहा कि पांच न्याय 25 गारंटी और कांग्रेस के मेनिफेस्टो को समाज के सभी वर्गों तक पहुंचायें। इसके लिए झारखंड में बोली और लिखे जाने वाली सभी भाषाओं में मेनिफेस्टो का अनुवाद करें। चुनाव के दौरान विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए प्रदेश स्तर के प्रवक्ताओं की नियुक्ति प्रभारी के रूप में जिला, लोकसभा स्तर पर की जाये।

मीडिया विभाग की भूमिका अहम
प्रदेश प्रभारी ने कहा कि वर्तमान चुनाव अत्यंत महत्वपूर्ण है। मीडिया विभाग के सदस्यों की भूमिका चुनाव के दौरान तो महत्वपूर्ण है, लेकिन चुनाव के पहले की तैयारी मीडिया विभाग से जुड़े नेताओं पर ही होती है। आम जनता की आवाज को कांग्रेस उठाती रही और यही कारण है कि मोदी सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद मीडिया हमारी बातें जनता के समक्ष रख रही है।

चौथे स्तंभ का सहयोग बेहतरीन ढंग से लें: राजेश ठाकुर
प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि चुनावी जंग का मैदान तैयार है। लोकतंत्र में जनता की आवाज को हुकूमत तक पहुंचाने का बेहतरीन और सशक्त हथियार मीडिया ही है। हम अपनी बातों को जितने बेहतर तरीके से मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचा सकते हैं, उससे बेहतर माध्यम और कोई नहीं हो सकता।

बैठक में ये रहे मौजूद
राकेश सिन्हा, अमूल्य नीरज खलखो, मानस सिन्हा, सोनाल शांति, निरंजन पासवान, आभा सिन्हा, डॉ संजय सिंह, कमल ठाकुर, शांतनू मिश्रा, रियाज अहमद, खुर्शीद हसन रूमी, जेबा खान, शकील अहमद अंसारी, ऋषिकेश, गजेंद्र सिंह, गुंजन सिंह, नेली नाथन, अमीर हासमी, भानू प्रताप बड़ाइक, केदार पासवान, सुनीत शर्मा, ओंकार नाथ पांडेय समेत अन्य उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version