Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»एससी-एसटी आरक्षण कम करके मुसलमानों में बांटना चाहती है कांग्रेस : मोदी
    देश

    एससी-एसटी आरक्षण कम करके मुसलमानों में बांटना चाहती है कांग्रेस : मोदी

    adminBy adminApril 23, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – मोदी ने एक बार फिर कहा, देश में आरक्षण कभी खत्म नहीं होगा

    टोंक। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा क्षेत्र के उनियारा में भाजपा उम्मीदवार सुखबीर सिंह जौनापुरिया के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच हमेशा से तुष्टिकरण की राजनीति की रही है। कांग्रेस एससी-एसटी के आरक्षण को कम करके मुसलमानों में बांटना चाहती है। मोदी ने एक बार फिर कहा है कि देश में आरक्षण कभी खत्म नहीं होगा।

    भाजपा के वरिष्ठ नेता मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने 2004 में सबसे पहले आंध्र प्रदेश में एसी-एसटी के आरक्षण में कमी करके मुसलमानों को देने की कोशिश की। यह एक पायलट प्रोजेक्ट था, जिसे बाद में पूरे देश में लागू करने की योजना थी लेकिन कांग्रेस के मंसूबे कामयाब नहीं हो सके। जब कर्नाटक में भाजपा सरकार थी तो हमने सबसे पहला काम किया, कांग्रेस ने जो एससी- एसटी से आरक्षण छीनकर मुस्लिम कोटा निकाला था उसे खत्म किया। मोदी संविधान को समझता है, बाबा साहेब अंबेडकर की पूजा करने वाला व्यक्ति है। आरक्षण का हक बाबा साहेब ने दलित, आदिवासी और पिछड़ों को दिया। कांग्रेस और इंडी अलायंस वाले उसे मजहब के आधार पर मुसलमानों को देना चाहते थे।

    मोदी ने कहा कि यदि 2014 के बाद भी कांग्रेस होती तो सरहद पर सैनिकों के सिर काटे जा रहे होते और बम ब्लास्ट हो रहे होते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में तो हनुमान चालीसा पढ़ना भी गुनाह हो गया है। कांग्रेस के शासन वाले कर्नाटक में कुछ दिन पहले दुकानदार को इसलिए बुरी तरह से पीटा गया, क्योंकि वो अपनी दुकान में बैठे-बैठे हनुमान चालीसा सुन रहा था। राजस्थान तो इसका भुगतभोगी रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में जब कांग्रेस की सरकार थी तो यहां रामनवमी पर निकलने वाली शोभायात्रा पर ही प्रतिबंध लगाया गया था। कांग्रेस के जाने के बाद पहली बार पूरे राजस्थान में रामनवमी पर शांति से शोभायात्रा निकली है।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने वोट बैंक पॉलिटिक्स के दलदल में इतनी फंसी हुई है कि उसे बाबा साहेब के संविधान की भी परवाह नहीं है। उन्होंने मेनिफेस्टो में लिखा है आपकी संपत्ति का सर्वे करेंगे। हमारी माता-बहनों के मंगलसूत्र का सर्वे करेंगे। उनके नेता ने कहा कि एक्स-रे किया जाएगा। मतलब आपके घर के बाजरे के डिब्बे, दीवार में रखा है तो वे एक्स-रे कर खोजा जाएगा। ये उनके नेता कह रहे हैं। वे कहते हैं कि जरूरत से ज्यादा हुआ तो कब्जे में ले लेंगे और लोगों को बांट देंगे। आपके दो घर है तो एक्स-रे करेंगे और कहेंगे एक घर सरकार को दे दें। क्या ये स्त्री धन या मंगलसूत्र पर हाथ लगा सकते हैं, राजस्थान में ऐसा एक भी पंजा नहीं बचना चाहिए।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 में आपने मोदी को दिल्ली में सेवा का अवसर दिया तो देश ने वो फैसले लिए, जिसने किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। कांग्रेस होती तो जम्मू कश्मीर में आज भी हमारी सेनाओं पर पत्थर चलते, सीमा पार से आकर दुश्मन आज भी हमारे जवानों के सिर काट कर ले जाते और कांग्रेस सरकार कुछ न करती। कांग्रेस होती तो न हमारे फौजियों को न वन रैंक-वन पेंशन लागू होती और न पूर्व सैनिकों को 1 लाख करोड़ रुपये मिलते। कांग्रेस होती तो आए दिन देश के कोने-कोने में सीरियल ब्लास्ट होते रहते और लोग मरते रहते। राजस्थान में तो कांग्रेस ने सीरियल ब्लास्ट के दोषियों को बचाने का घोर पाप भी किया है।

    मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान को महिला अपराध में नंबर एक बना दिया था। विधानसभा में कांग्रेस के लोग बेशर्मी से कहते थे ये राजस्थान की पहचान है, अरे डूब मरो तो…ये शोभा नहीं देता। टोंक में तीन असामाजिक तत्वों के कारण इंडस्ट्री बंद हो गई ये भी आप जानते हो लेकिन आपने हमारे भजनलाल जी को सेवा करने का मौका दिया।

    उन्होंने कहा कि चाहे 2014 या 2019 हो राजस्थान ने एकजुट होकर देश में भाजपा की ताकतवर सरकार बनाने के लिए अपना आशीर्वाद दिया था। आपने 25 की 25 सीटें भाजपा को जीत कर झोली भर दी थी। एकजुटता और एकता ही राजस्थान की सबसे बड़ी पूंजी है। जब-जब हम बंटे हैं, देश के दुश्मन ने फायदा उठाया है। अब भी राजस्थान और यहां के लोगों को बांटने की पूरी कोशिश हो रही है। इससे राजस्थान को सावधान रहने की जरूरत है।

    जनसभा को राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधित किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेवघर पुलिस के हत्थे चढ़े वाहन चोर गिरोह के दो बदमाश
    Next Article 32 लाख के आभूषण के साथ महिला गिरफ्तार
    admin

      Related Posts

      कर्नल सोफिया ने बताया- तुर्की के ड्रोन से पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने मंसूबों को किया नाकाम

      May 9, 2025

      गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया

      May 9, 2025

      मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक

      May 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी
      • बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद
      • कर्नल सोफिया ने बताया- तुर्की के ड्रोन से पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने मंसूबों को किया नाकाम
      • गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया
      • मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version