Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस लुप्त हो जाएगी: राजनाथ
    देश

    लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस लुप्त हो जाएगी: राजनाथ

    adminBy adminApril 12, 2024Updated:April 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रुद्रपुर (उधमसिंहनगर)। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद लुप्त हो जायेगी।

    रक्षा मंत्री काशीपुर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी एवं प्रधानमंत्री का सैनिकों के प्रति विशेष लगाव है। हमारी सरकार ने वन रैंक वन पेंशन की व्यवस्था लागू की। जिसके तहत अब तक 1 लाख करोड़ पूर्व सैनिकों को हस्तांतरित कर दिए गए हैं।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सीमा पर बसे गांवों को अंतिम गांव बता कर उनका विकास नहीं किया पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सीमांत गांव को पहला गांव बताकर उनमें बुनियादी ढांचों का विकास किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में डबल रफ्तार से उत्तराखंड का विकास हो रहा है।

    हमारी सरकार बनने के बाद अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत का कद ऊंचा हुआ है। भारत के 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं। भाजपा जो कहती है वो करती है। आज भारत विश्व के 11वें स्थान की अर्थव्यवस्था से 5वें स्थान पर आ गया है और 2027 तक भारत विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बन जाएगा। हमने हर घोषणापत्र में किए वादों को पूर्ण किया है। उन्होंने कहा कि सीएए नागरिकता छीनने वाला नहीं नागरिकता देने वाला कानून है।उन्होंने भाजपा उम्मीदवार अजय भट्ट को भारी मतों से विजय बनाने की अपील की।

    जनसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नैनीताल लोकसभा सीट की जनता ने अजय भट्ट को पुनः जिताने का मन बनाया है। पिछले लोकसभा चुनाव की भांति इस वर्ष भी नैनीताल लोकसभा में और अधिक मत मिलने चाहिए।

    इस दौरान भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, हरभजन सिंह चीमा, खिलेंद्रर चौधरी, गुंजन सुखीजा एवं अन्य गणमान्य मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलोकसभा चुनाव 2024: बिहार का रणक्षेत्र
    Next Article फर्जी केंद्रीय सरना समिति बना कर राजनीतिक स्वार्थ साथ रहे: फूलचंद तिर्की
    admin

      Related Posts

      हम वही खरीदेंगे जो भारतीयों की मेहनत से बना हो, प्रधानमंत्री ने स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान

      August 2, 2025

      राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल

      August 2, 2025

      बिहार के सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने रचा इतिहास,लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

      August 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शिबू सोरेन के निधन पर झारखंड के राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष ने जताया शोक
      • दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर कोड़ा दंपती ने जताया शोक
      • दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर समाहरणालय में शोकसभा आयोजित
      • झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
      • झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में ली अंतिम सांस, तीन दिन का राजकीय शोक घोषित
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version