Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, September 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»कांग्रेस का घोषणापत्र देश को तोड़ने वाला पत्र : संजय सेठ
    Jharkhand Top News

    कांग्रेस का घोषणापत्र देश को तोड़ने वाला पत्र : संजय सेठ

    adminBy adminApril 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रांची के सांसद सह भाजपा उम्मीदवार संजय सेठ ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र देश को तोड़ने वाला पत्र है। हिंदू मुस्लिम को लड़ाने वाला पत्र है। इन्होंने हमेशा हिंदू-मुसलमान किया है। समाज को बांटने का काम किया है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में जो बातें लिखी गई हैं, उसके पीछे इनका एक हिडन एजेंडा है। यह पूरी तरह से वामपंथी अर्बन नक्सल के द्वारा तैयार किया गया घोषणा पत्र है।

    सेठ बुधवार को अरगोड़ा स्थित कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। भाजपा उम्मीदवार ने कहा कि वर्ष 2013 में जब कांग्रेस की सरकार थी तब इन लोगों ने सांप्रदायिक लक्षित हिंसा अधिनियम के नाम से एक विधेयक लाया था। यह इतना खतरनाक विधेयक था, जिसमें यहां बैठे सारे लोग इसकी चपेट में आते। सबका जीवन बर्बाद हो जाता। इस विधेयक के माध्यम से सीधे-सीधे हिंदुओं को टारगेट किया गया था।

    सेठ ने कहा कि यह कैसे संभव है कि किसी एक व्यक्ति की कमाई को दूसरे लोगों में बांट दिया जाए। इसे आज पूरे देश को समझने की जरूरत है। कोई दो बच्चे का पिता दिन-रात कठिन परिश्रम अपने परिवार के लिए करता है। अपनी संपत्ति अर्जित करता है और उसे 10 बच्चों वाले परिवार को बांटने की बात कांग्रेस कर रही है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सेठ ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं से मेरा सवाल है कि वह बताएं की घोषणा पत्र के पीछे उन्होंने ऐसा क्यों किया? उन्होंने हिंदुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ क्यों किया? उनकी इन हरकतों का जवाब जनता एक बार फिर से देगी।

    सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने 10 वर्षों के शासनकाल में हमेशा 140 करोड़ देशवासियों की बात की। बिना किसी भेदभाव के, बिना किसी हिंदू मुसलमान के उन्होंने हर किसी को, हर जरूरतमंद को आवास उपलब्ध कराया। बिजली का कनेक्शन दिया। उज्जवला कनेक्शन दिया। जनधन खाता खोले। सुकन्या समृद्धि योजना दी। गरीब कल्याण के तहत मुफ्त अनाज दिया। उसमें मोदी ने यह नहीं कहा कि यह हिंदुओं की योजना है। यह मुसलमान की योजना है लेकिन कांग्रेस अपने एजेंडा में इसे शुरू से ही शामिल करती रही है। यह भारतीय लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशराब टेंडर मामला: राज्य सरकार गयी सुप्रीम कोर्ट, सीबीआइ जांच से संबंधित पीआइएल के खिलाफ याचिका दायर
    Next Article वन क्षेत्र के मतदान केंद्रों के आसपास सतर्क रहें वनरक्षी: रवि कुमार
    admin

      Related Posts

      हजारीबाग में कारोबारी विनय सिंह का शोरूम सील: एसीबी ने 8 घंटे की जांच के बाद की कार्रवाई, फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं विनय सिंह

      September 29, 2025

      महासप्तमी को खुला मां दुर्गा का पट्ट, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

      September 29, 2025

      उपायुक्त और एसएसपी ने दुर्गा पूजा पंडालों का बाइक से किया निरीक्षण

      September 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हजारीबाग में कारोबारी विनय सिंह का शोरूम सील: एसीबी ने 8 घंटे की जांच के बाद की कार्रवाई, फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं विनय सिंह
      • नोएडा में सात किशोरियों लापता, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
      • शारदीय नवरात्र: सातवें दिन मां कालरात्रि के दरबार में श्रद्धालुओं ने लगाई हाजिरी
      • सप्तमी की रात कोलकाता में उमड़ा जनसैलाब, पंडालों में घंटों लगी रहीं कतारें
      • पोठिया पुलिस ने 700 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version