Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»राजमहल लोकसभा सीट से माकपा ने गोपीन सोरेन को बनाया उम्मीदवार
    झारखंड

    राजमहल लोकसभा सीट से माकपा ने गोपीन सोरेन को बनाया उम्मीदवार

    adminBy adminApril 25, 2024Updated:April 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -9 मई को होगा नामांकन

    रांची। माकपा के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने कहा कि पार्टी राजमहल लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार उतारेगी। गोपीन सोरेन माकपा के उम्मीदवार होंगे और वह नौ मई को नामांकन करेंगे।

    उन्होंने गुरुवार को कहा कि राज्य कमिटी ने झारखंड में केवल एक लोकसभा सीट पर अपना उम्मीदवार देने का निर्णय किया है। पार्टी की अखिल भारतीय चुनावी कार्यनीति जिसमें भाजपा और उसके सहयोगियों को पराजित कर केंद्र में एक धर्मनिरपेक्ष सरकार का गठन सुनिश्चित किए जाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके मद्देनजर राज्य की राजनीतिक परिस्थिति को देखते हुए माकपा ने केवल एक सीट पर ही चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।

    राजमहल लोकसभा सीट पर पार्टी के चुनाव अभियान की तैयारी बहुत पहले से ही चल रही है। पार्टी का इस इलाके में अपना जनाधार भी है और पिछले दो वर्षों से यहां के ज्वलंत जनमुद्दों पर पार्टी की ओर से लगातार आंदोलन चलाया जा रहा है।

    हालांकि यह सीट झारखंड में इंडी गठबंधन के एक प्रमुख घटक की पिछले दो बार से जीती हुई सीट है। लेकिन यहां से जीते हुए सांसद की निष्क्रियता और इस लोकसभा क्षेत्र के ज्वलंत समस्याओं के प्रति उनकी उदासीनता के चलते मतदाताओं में भारी आक्रोश है। संताल परगना में कार्पोरेट घरानों के जरिये यहां उपलब्ध खनिज की लूट के लिए आदिवासियों और अन्य गरीबों की जमीन हथियाने के खिलाफ तथा इस क्षेत्र में निजी खनन से उत्पन्न हो रहे बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ भी सांसद की रहस्यमय चुप्पी से आम मतदाता काफी नाराज हैं। उन्होंने कहा कि खुद उनके दल के विधायकों सहित पार्टी के कई नेताओं की ओर से भी उनकी उम्मीदवारी का मुखर विरोध किया जा रहा है। यहां के आम मतदाताओं का कहना है कि यह उम्मीदवार भाजपा को हराने में सक्षम नहीं है।

    इस पृष्ठभूमि में राजमहल लोकसभा क्षेत्र में माकपा ही एकमात्र राजनीतिक पार्टी हैं जो भाजपा को हराने में पूरी तरह सक्षम है। उन्होंने कहा कि पार्टी का मानना है कि गठबंधन मे शामिल राजनीतिक पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग का मामला शुरू से ही राज्य स्तर पर तय किए जाने का फैसला किया गया था। इसके अनुरूप झारखंड में आईएनडीआईए गठबंधन में शामिल राजनीतिक दलों के बीच सीट शेयरिंग आंशिक रूप से ही हुआ है।गठबंधन में शामिल देश की प्रमुख वामपंथी पार्टी माकपा से सीट शेयरिंग के बारे में गठबंधन की सत्तारूढ़ पार्टियों ने कोई चर्चा भी नहीं की।

    उन्होंने कहा कि झारखंड मे वामदलों के प्रति गठबंधन की सत्तारूढ़ पार्टियों की उदासीनता और उनके साथ राजनीतिक संवाद नहीं किया जाना गठबंधन के नेतृत्व की कमजोरी है, जिसके जिम्मेवार वामदल नहीं हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआगरा वासियों से आज विकसित भारत के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं : नरेन्द्र मोदी
    Next Article देवघर पुलिस ने कुख्यात बदमाश को किया गिरफ्तार
    admin

      Related Posts

      झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी

      July 16, 2026

      आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी

      July 16, 2026

      अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार

      July 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      • झारखंड में अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी, 28 जुलाई तक योगदान नहीं देने पर खत्म होगी सेवा
      • श्रावणी मेला 2026: देवघर बाबा मंदिर में वीआईपी कल्चर पर रोक, रविवार और सोमवार को बंद रहेगा शीघ्रदर्शनम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version