रांची। श्री सनातन महापंचायत के सात सदस्य प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से मिलकर रामनवमी शोभायात्रा में हेलीकॉप्टर के जरिये पुष्प वर्षा कराने की मांग की है। इस संबंध में मांग पत्र देकर कहा गया कि लगातार रामनवमी शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा होती रही है।

सनातन महापंचायत ने मांगपत्र के माध्यम से आग्रह करते हुए कहा कि पहले भी शोभायात्रा पर संध्या पांच बजे मुख्य मार्ग पर अलबर्ट एक्का चौक से तपोवन मंदिर के बीच पुष्प वर्षा की परंपरा रही है। लाखों रामभक्त शोभायात्रा में शामिल रहते हैं। कृपया इस परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य करें। साथ ही सनातन महापंचायत ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इस शोभायात्रा में आप भी शामिल हों।

प्रतिनिधिमंडल में मुख्य संयोजक ललित नारायण ओझा, संरक्षक संजय कुमार जायसवाल, संरक्षक रामधन बर्मन, संजय मिनोचा, संजय महतो और बबन बैठा सहित अन्य लोग शामिल थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version