Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»चुनाव प्रचार के दौरान अधीर को घेर कर प्रदर्शन, कांग्रेस ने तृणमूल पर लगाया हमले का आरोप
    राज्य

    चुनाव प्रचार के दौरान अधीर को घेर कर प्रदर्शन, कांग्रेस ने तृणमूल पर लगाया हमले का आरोप

    adminBy adminApril 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुर्शिदाबाद। कांग्रेस के चुनाव प्रचार के दौरान शनिवार सुबह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और बहरमपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अधीर रंजन चौधरी को घेर कर तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसे लेकर कांग्रेस ने तृणमूल पर हमला करने का आरोप लगाया है। घटना मुर्शिदाबाद जिले के नउदा विधानसभा क्षेत्र के दमदमा-श्यामनगर इलाके की है।

    शनिवार सुबह अधीर चौधरी अपने समर्थकों के साथ पैदल चुनाव प्रचार के लिए निकले थे। उसी समय नवदा ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष सूफीउज्जमां के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया गया। हालांकि, मौके पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता और अधीर चौधरी के निजी सुरक्षा गार्ड एवं पुलिस बल ने तृणमूल कार्यकर्ताओं को हटा दिया।

    उल्लेखनीय है कि पिछले शनिवार को बहरमपुर में चुनाव प्रचार के दौरान, तृणमूल कार्यकर्ताओं ने अधीर चौधरी के आसपास विरोध प्रदर्शन किया और ‘गो-बैक’ के नारे लगाए थे।

    उस वक्त अधीर चौधरी पर एक तृणमूल कार्यकर्ता को धक्का देने का आरोप लगा था। हालांकि, आज यानी शनिवार को वह प्रदर्शन के दौरान बिना किसी हलचल के कार में बैठे रहे।

    प्रदर्शनकारियों ने तृणमूल के झंडे हाथ में लेकर अधीर चौधरी के चारों ओर से घेर कर ‘गो-बैक’ के नारे लगाए। इस पर अधीर चौधरी ने कहा कि ममता बनर्जी की शह पर मुझ पर हमले की कोशिश की गई लेकिन मुझे इनकी परवाह नहीं है। मेरी पार्टी के समर्थकों ने आज मुझे बचा लिया। जबकि पुलिस मूकदर्शक बनी रही। हमने पहले ही पूरी घटना की जानकारी चुनाव आयोग को दे दी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर बोले राजकुमार राव
    Next Article माकपा-कांग्रेस भाजपा के सबसे बड़े सहयोगी, एक भी वोट ना दें – ममता
    admin

      Related Posts

      जम्मू कश्मीर: दो संदिग्ध आतंकियों की सूचना, सांबा के नड गांव में तलाशी अभियान शुरू

      June 11, 2025

      राजस्थान के जयपुर ग्रामीण में भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत और आठ घायल

      June 11, 2025

      आसमान पर स्‍ट्राबेरी मून आज रात बिखेरेगा चांदनी

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई
      • लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक
      • इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज 37 रन से हराया, दूसरी बार किया क्लीन स्वीप
      • आईओसी अध्यक्षीय हस्तांतरण समारोह 23 जून को
      • कोरोना के एक्टिव मामलों का संख्या सात हजार के पार, 24 घंटे में छह की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version