Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»विशेष»झारखंड के दर्जन भर विधायक हैं सांसद बनने की दौड़ में
    विशेष

    झारखंड के दर्जन भर विधायक हैं सांसद बनने की दौड़ में

    adminBy adminApril 27, 2024Updated:May 3, 2024No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    विशेष
    झामुमो ने चार, भाजपाने तीन और कांग्रेस ने दो विधायकों पर लगाया है दांव
    भाकपा-माले के एक विधायक के साथ दो बागी विधायक भी उतरे हैं रेस में
    लोकसभा चुनाव के बाद झारखंड विधानसभा की दो सीटें हो जायेंगी खाली

    झारखंड के सभी 14 संसदीय क्षेत्रों में मुकाबले की तस्वीर साफ हो गयी है। चार संसदीय क्षेत्र में तो नामांकन दाखिल करने का काम भी पूरा हो गया है। चुनावी मुकाबले की तस्वीर पर नजर दौड़ाने से एक बात साफ हो जाती है कि इस बार झारखंड में राजनीतिक दलों के पास संसदीय चुनाव में उतारने लायक प्रत्याशियों की भारी कमी रही। यही कारण है कि इस बार झारखंड की पांचवीं विधानसभा के एक दर्जन सदस्य लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारे गये हैं। हालांकि विधायकों को संसदीय चुनाव के मैदान में उतारने का यह पहला मौका नहीं है, लेकिन झारखंड के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में विधायकों को लोकसभा का टिकट दिया गया है। इतना ही नहीं, राज्य की 14 संसदीय सीटों में से 10 पर ये विधायक चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें दो ऐसी हैं, जहां इस बार विधायकों के बीच मुकाबला होगा। इनमें संथाल परगना का मुख्यालय और राज्य की उप राजधानी दुमका और उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल का मुख्यालय हजारीबाग शामिल है। इसके अलावा जमशेदपुर, लोहरदगा, राजमहल, गोड्डा, चाइबासा, कोडरमा, धनबाद और गिरिडीह में भी राजनीतिक दलों ने विधायकों को संसदीय चुनाव में उतारा है। झारखंड में इतनी बड़ी संख्या में विधायकों के संसदीय चुनाव में प्रत्याशी बनाये जाने का कारण क्या है, यह गंभीर विवेचना का विषय है। क्या है विधायकों को लोकसभा चुनाव में टिकट दिये जाने के मतलब और इसका क्या हो सकता है असर, बता रहे हैं आजाद सिपाही के विशेष संवाददाता राकेश सिंह।

    पूरे देश के साथ झारखंड में भी संसदीय चुनाव के मुकाबले की तस्वीर पर पड़ी धुंध धीरे-धीरे छंट रही है। चाहे भाजपा हो या कांग्रेस-झामुमो, देश की संसद के निचले सदन, यानी लोकसभा में अपना संख्या बल बढ़ाने और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की सत्ता पर अधिकार जमाने के लिए जोर-आजमाइश कर रहे हैं। इसके लिए बहुत सोच-समझ कर उम्मीदवारों का चयन किया जा रहा है। जहां तक झारखंड की बात है, तो यहां के संदर्भ में एक बात गौर करने लायक है और वह है राजनीतिक दलों द्वारा बड़ी संख्या में विधायकों को लोकसभा चुनाव के अखाड़े में उतारने का फैसला करना।

    झारखंड की सभी सीटों पर तस्वीर साफ
    झारखंड में लोकसभा की 14 सीटें हैं। इन सीटों पर जीत हासिल करने के लिए भाजपा और इंडी गठबंधन के घटक दलों, झामुमो-कांग्रेस-राजद-भाकपा माले के बीच मुकाबला होना तय है। राज्य की सभी सीटों पर मुकाबले की तस्वीर साफ हो गयी है, यानी चुनावी मुकाबले में उतरने वाले प्रत्याशियों के नामों का एलान हो गया है। इनमें से पलामू, लोहरदगा, खूंटी और सिंहभूम में तो नामांकन दाखिल करने का काम भी खत्म हो गया है। यहां 13 मई को मतदान होगा। अभी चतरा, कोडरमा और हजारीबाग में नामांकन दाखिल करने का काम चल रहा है, जहां 20 मई को वोट डाले जायेंगे। इसके बाद रांची, जमशेदपुर, गिरिडीह और धनबाद के लिए नामांकन दाखिल करने का काम 29 अप्रैल को शुरू होगा। यहां 25 मई को वोट डाले जायेंगे। 1 जून को दुमका, राजमहल और गोड्डा में वोट डाले जायेंगे और यहां नामांकन दाखिल करने का काम 7 मई से शुरू होगा।

    10 विधायकों को मिला टिकट, दो बागी
    झारखंड में लोकसभा चुनाव के मुकाबले में उतरनेवाले उम्मीदवारों में से दर्जन भर राज्य की वर्तमान विधानसभा के सदस्य हैं। इनमें झामुमो ने चार विधायकों को टिकट दिया है, जबकि भाजपा ने तीन विधायकों को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने दो और भाकपा माले ने एक-एक विधायक को टिकट दिया है। इनके अलावा झामुमो के दो विधायक बागी हो गये हैं और वे निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।

    किन विधायकों को मिला है टिकट
    झामुमो के जिन चार विधायकों को टिकट मिला है, उनमें दुमका से नलिन सोरेन, सिंहभूम से जोबा मांझी, जमशेदपुर से समीर मोहंती और गिरिडीह से मथुरा महतो शामिल हैं। भाजपा ने जिन तीन विधायकों को टिकट दिया है, उनमें हजारीबाग से मनीष जायसवाल, धनबाद से ढुल्लू महतो और दुमका से सीता सोरेन शामिल हैं। कांग्रेस ने मांडू के विधायक जयप्रकाश भाई पटेल को हजारीबाग से और पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव को गोड्डा से टिकट दिया है, जबकि भाकपा माले ने अपने एकमात्र विधायक विनोद सिंह को कोडरमा से मैदान में उतारा है। इनके अलावा बिशुनपुर के झामुमो विधायक चमरा लिंडा ने लोहरदगा संसदीय सीट से निर्दलीय के रूप में नामांकन दाखिल किया है, जबकि बोरियो विधायक लोबिन हेंब्रम ने राजमहल सीट से निर्दलीय के रूप में मैदान में उतरने की घोषणा की है।
    इन विधायकों में सीता सोरेन दुमका संसदीय क्षेत्र के तहत जामा से झामुमो की विधायक थीं और हाल ही में भाजपा में शामिल हुई हैं। इसी तरह जयप्रकाश भाई पटेल भाजपा के टिकट पर मांडू से चुने गये थे, लेकिन कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्हें लोकसभा चुनाव का टिकट मिल गया।

    दुमका-हजारीबाग में दो विधायकों में संसद के लिए जंग
    इस तरह झारखंड में दो लोकसभा सीटें ऐसी हैं, जहां विधायकों में संसद के लिए जंग होगी। ये सीटें हैं हजारीबाग और दुमका। इन दोनों सीटों पर मुकाबला इसलिए रोचक है, क्योंकि यहां लोकसभा चुनाव के प्रतिद्वंद्वी विधानसभा में एक ही पार्टी का प्रतिनिधित्व करते थे। इन दोनों सीटों का परिणाम चाहे कुछ भी हो, लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा में ये सीटें खाली हो जायेंगी। इन सीटों पर उपचुनाव भी नहीं होगा, इसलिए दुमका और हजारीबाग सदर के लोग करीब छह महीने के लिए विधायक विहीन रहेंगे।
    इतनी बड़ी संख्या में विधायकों को चुनाव मैदान में उतारने पर यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या झारखंड के राजनीतिक दलों के पास जन नेताओं की कमी हो गयी है, जिसके कारण पुराने चेहरों पर दांव खेला जा रहा है। या फिर राजनीतिक दल कोई रिस्क नहीं लेना चाहते।

    झारखंड के दलों में नेताओं का टोटा
    इतनी बड़ी संख्या में विधायकों को लोकसभा चुनाव का प्रत्याशी बनाये जाने के पीछे एक और कारण यह है कि झारखंड की राजनीति पिछले 23 साल में सत्ता केंद्रित हो गयी है। यानी यहां अब पार्टी संगठन नेपथ्य में चला गया है। दूसरे शब्दों में कहा जाये, तो झारखंड की पार्टियों में नेता बनाने की क्षमता खत्म हो गयी है। झारखंड बनने से पहले देखा जाता था कि पार्टी संगठन ही प्रत्याशियों, मंत्रियों और यहां तक कि मुख्यमंत्री का नाम भी तय करता था। लेकिन झारखंड बनने के बाद से यह परिपाटी खत्म हो गयी। यहां की राजनीति सत्ता के इर्द-गिर्द सिमट कर रह गयी है। मंत्री और चुनावों में प्रत्याशियों के चयन में संगठन की कोई भूमिका नहीं रह गयी। पार्टी का हर फैसला सत्ता में बैठा नेता ही करने लगा। इसका परिणाम यह हुआ कि नेताओं को केवल सत्ता से मतलब रहने लगा। कोई भी नेता संगठन के काम को दोयम दर्जे का समझने लगा।

    पार्टी संगठन के सत्ता केंद्रित होने का खामियाजा 2019 में भाजपा को भुगतना भी पड़ा, जब विधानसभा चुनाव में उसे झारखंड की सत्ता से हटना पड़ा। इसका एक प्रमुख कारण पार्टी संगठन पर सत्ता की लगाम कसना था। इसके बाद कांग्रेस और झामुमो समेत दूसरे दल भी इसी बीमारी का शिकार होते गये।

    झारखंड के लिए अच्छा संकेत नहीं
    लोकसभा चुनावों में विधायकों को उतारने का फैसला भले ही राजनीतिक दलों के लिए फायदेमंद साबित हो, लेकिन यह झारखंड की सियासी सेहत के लिए अच्छा संकेत नहीं है। राजनीतिक नेतृत्व को हमेशा बदलाव की धार से गुजरते रहना चाहिए, अन्यथा यह ठहर कर बदबूदार हो सकता है। यही खतरा इस समय भी मंडरा रहा है।

    प्रदीप यादव (गोड्डा-कांग्रेस)
    समीर मोहंती (जमशेदपुर-झामुमो)
    मनीष जयसवाल (हजारीबाग-भाजपा)
    ढुल्लू महतो (धनबाद-भाजपा)
    सीता सोरेन (दुमका-भाजपा)
    मथुरा महतो (गिरिडीह-झामुमो)
    नलिन सोरेन (दुमका-झामुमो)
    जोबा मांझी (सिंहभूम-झामुमो)
    जयप्रकाश भाई पटेल (हजारीबाग-कांग्रेस)
    विनोद कुमार सिंह (कोडरमा-भाकपा माले)
    चमरा लिंडा (लोहरदगा-निर्दलीय)
    लोबिन हेंब्रम (राजमहल-निर्दलीय)

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशिबू सोरेन के बड़े भाई राजाराम सोरेन का निधन, अंतिम संस्कार में शामिल होंगे मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन
    Next Article हेमंत सोरेन को नहीं मिली अंतरिम जमानत
    admin

      Related Posts

      तुर्किये! गलती कर दी, ऑपरेशन दोस्त के बदले खंजर चला दिया

      May 17, 2025

      बलूचिस्तान इज नॉट पाकिस्तान, अलग हुआ तो पाकिस्तान बनेगा कंगालिस्तान

      May 16, 2025

      पाकिस्तान का डर्टी बम खोल रहा किराना हिल्स के डर्टी सीक्रेट्स!

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
      • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
      • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
      • नीति आयोग की बैठक में ममता बनर्जी की उपस्थिति पर संशय
      • ज्वेलरी शॉप में ग्राहक बनकर आय शख्स सोने की अंगूठियां लेकर फरार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version