Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»डीआरआई ने 10.48 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया, दो विदेशी सहित चार गिरफ्तार
    देश

    डीआरआई ने 10.48 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया, दो विदेशी सहित चार गिरफ्तार

    adminBy adminApril 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने दक्षिण मुंबई में स्थित झवेरी बाजार में सोना पिघलाने वाली एक फैक्टरी में छापा मारकर 10.48 करोड़ रुपये का सोना और 1.90 लाख अमेरिकी डॉलर जब्त किए हैं। डीआरआई ने यहां दो अफ्रीकी नागरिकों सहित चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

    डीआरआई के एक अधिकारी ने बुधवार को मीडिया को बताया कि डीआरआई को एक इनपुट मिला था कि मुंबई एयरपोर्ट के माध्यम से अफ्रीका से तस्करी कर लाए गए सोने को विदेशी चिह्नों को हटाने के लिए यहां झवेरी बाजार में स्थित एक फैक्टरी में सोने को पिघलाया जाता है। विदेशी चिन्ह हटने के बाद सोने को स्थानीय बाजार में बेच दिया जाता है। इसी जानकारी के आधार पर सोमवार को डीआरआई की टीम ने झवेरी बाजार स्थित फैक्टरी में छापा मारकर दो लोगों को गिरफ्तार किया और वहां पिघलाने के लिए लाया गया 9.31 किलोग्राम सोना, जिसकी कीमत 10.48 करोड़ रुपये आंकी गई जब्त किया गया। इसके अलावा 16.66 किलोग्राम चांदी और 1.90 लाख अमेरिकी डॉलर बरामद किया है। इस मामले की गहन छानबीन जारी है।

    डीआरआई ने गिरफ्तार दोनों आरोपितों की निशानदेही पर दक्षिण मुंबई के होटल से दो अफ्रीकी नागरिकों को मंगलवार को देर रात गिरफ्तार किया गया। डीआरआई सूत्रों ने बताया फैक्टरी से पिघले सोने की खरीदारी करने वाले व्यापारी के कार्यालय पर भी टीम ने छापा मारा, लेकिन वह व्यापारी फरार हो गया। इस मामले की गहन छानबीन जारी है और आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किए जाने की संभावना है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार वचनबद्ध : विष्णु देव साय
    Next Article मंच पर बेहोश होकर गिरे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, यवतमाल में दे रहे थे चुनावी भाषण
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री मोदी का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशाखापत्तनम में उद्बोधन-‘योग ने पूरे विश्व को जोड़ा’

      June 21, 2025

      सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें

      June 20, 2025

      ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार

      June 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशाखापत्तनम में उद्बोधन-‘योग ने पूरे विश्व को जोड़ा’
      • ढाका में विवि छात्रों के निष्कासन का विरोध, सड़क कर दी जाम
      • शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह अबतक 1.39 फीसदी घटकर 4.59 लाख करोड़ रुपये
      • योग हमारी परंपरा, नई पीढ़ी तक पहुंचने की जरूरत :स्वास्थ्य मंत्री
      • सीबीआई ने बीस हजार घूस लेते बैंक अधिकारी को पकड़ा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version