देहरादून। गर्मी शुरू होते ही उत्तराखंड के जंगलों में आग लगने की घटनाएं अचानक बढ़ गयी हैं। सबसे ज्यादा असर गढ़वाल और कुमाऊ मंडल के 11 जिलों में है। गढ़वाल मंडल में पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, देहरादून और कुमाऊ मंडल में नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और चंपावत जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। नैनीताल के भीमताल से सटे जंगलों में पिछले चार दिनों से लगी आग खतरनाक हो गयी हैं। लपटें नैनीताल हाइकोर्ट कॉलोनी और आर्मी एरिया से कुछ दूर तक पहुंच गयीं। हालांकि अभी इलाका खाली नहीं कराया गया है। लोगों को अलर्ट किया गया है।
वन विभाग, फायर ब्रिगेड, पुलिस के साथ-साथ सेना के जवान रेस्क्यू आॅपरेशन में लगे हुए हैं। आर्मी एरिया में आग पहुंचती देख एयरफोर्स के एमआइ-17 हेलिकॉप्टर की मदद ली गयी। सुबह से शुरू हुआ आॅपरेशन शाम को खत्म हो गया। अब तक 720 हेक्टेयर (1780 एकड़) जंगल को नुकसान पहुंचा है। यह आंकड़ा और बढ़ेगा।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version