Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, December 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»ज्योति अग्रवाल हत्याकांड मामले में आरोपित पति समेत चार गिरफ्तार
    Top Story

    ज्योति अग्रवाल हत्याकांड मामले में आरोपित पति समेत चार गिरफ्तार

    adminBy adminApril 1, 2024Updated:April 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – पति ने ही सुपारी देकर करवाई थी हत्या

    सरायकेला। सरायकेला-खरसावां पुलिस ने ज्योति अग्रवाल हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने मामले में ज्योति के पति रवि अग्रवाल और तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। रवि अग्रवाल ने ही अपनी पत्नी ज्योति की हत्या सुपारी देकर करवाई थी।

    सरायकेला के एसपी मनीष टोप्पो ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि बीते शुक्रवार को चांडिल थाना अंतर्गत कांदरबेड़ा एवं वेव इंटरनेशनल होटल के बीच एनएच-33 पर ज्योति अग्रवाल की अपराधियों ने उस वक्त हत्या कर दी थी जब वह अपने पति रवि अग्रवाल और बच्चों के साथ पंजाब होटल में खाना खाकर वापस लौट रही थीं।

    एसपी ने बताया कि ज्योति अग्रवाल के पिता प्रेमचंद अग्रवाल ने लिखित आवेदन दिया था, जिसमें उन्होंने अपने दामाद रवि अग्रवाल के विरुद्ध षड्यंत्र के तहत उनकी बेटी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया था। इसके बाद चांडिल एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया था। टीम ने तकनीकी साक्ष्य के आधार पर अनुसंधान के क्रम में पाया कि ज्योति और रवि के बीच शादी के बाद से ही अनबन चल रही थी। आए दिन दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ा होता था। जांच में पाया कि रवि अग्रवाल ने 16 लाख रुपये में मुकेश मिश्रा नाम के व्यक्ति और उसके दो साथियों को सुपारी देकर अपनी पत्नी को जान मारने की योजना बनाई।

    एसपी ने बताया कि योजना के अनुसार आरोपित रवि पूर्व में दो बार विफल हो चुका था, लेकिन 29 मार्च को निर्धारित योजना के अनुसार वह पत्नी ज्योति तथा बच्चों के साथ बालिगुमा स्थित मिनी पंजाब होटल से खाना खाकर लौट रहा था। रास्ते में चांडिल थाना अंतर्गत कांदर बेड़ा एवं वेव इंटरनेशनल होटल के बीच एनएच 30 के किनारे उल्टी करने का बहाना बनाकर कार खड़ी कर दी। इसके तुरंत बाद मुकेश मिश्रा अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और ज्योति अग्रवाल को सुनियोजित तरीके से कनपटी पर बंदूक से गोली मार कर हत्या कर दी।

    एसपी ने बताया कि आरोपित ने पेशगी के तौर पर बदमाशों को तीन लाख रुपये दिए थे। बाकी पैसे काम होने के बाद देने की बात कही थी। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी चार लाख रुपये में सौदा हुआ था। गंगटोक ले जाकर हत्या करने का प्रयास भी किया था, मगर वहां असफल रहा था।

    एसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपित पति और तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्त में आये तीन बदमाशों में पंकज कुमार साहनी, रोहित कुमार दुबे और मुकेश मिश्रा हैं। पुलिस ने इनके पास से एक लोडेड देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, रवि अग्रवाल के पास से दो स्मार्टफोन, रोहित कुमार दुबे के पास से एक स्मार्टफोन, मुकेश मिश्रा के पास से एक स्विफ्ट कार और दो स्मार्टफोन, पंकज साहनी के पास से एक फोन बरामद किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआईपीएल 2024: धीमी ओवर गति के लिए दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत पर लगा जुर्माना
    Next Article लोकसभा चुनाव 2024: बिहार में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, 237 पूर्व प्रत्याशियों को किया बैन, जानें वजह
    admin

      Related Posts

      AIIMS देवघर की कार्यशैली पर भड़के मंत्री, बोले- गरीबों को बिना इलाज रेफर करना बर्दाश्त नहीं

      December 27, 2025

      कल से 3 दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, NIT जमशेदपुर दीक्षांत समारोह सहित कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

      December 27, 2025

      झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य

      December 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Online-Casino Guide für deutsche Spieler | Ausgabe 573
      • AIIMS देवघर की कार्यशैली पर भड़के मंत्री, बोले- गरीबों को बिना इलाज रेफर करना बर्दाश्त नहीं
      • कल से 3 दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, NIT जमशेदपुर दीक्षांत समारोह सहित कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल
      • देहरादून और गदरपुर में एक-एक अवैध मजार ध्वस्त, धामी सरकार का अभियान जारी
      • इतिहास के पन्नों में 28 दिसंबर : भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन की नींव और राष्ट्रभक्ति की चेतना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version