Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, December 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»गुमला»गुमला में 25 लाख लेवी मांगने वाले टीएसपीसी के चार उग्रवादी गिरफ्तार, चार बंदूक बरामद
    गुमला

    गुमला में 25 लाख लेवी मांगने वाले टीएसपीसी के चार उग्रवादी गिरफ्तार, चार बंदूक बरामद

    adminBy adminApril 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गुमला। गुमला पुलिस ने टीएसपीसी के चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। इनमें गुरदरी थाना के चोरकाखांड़ निवासी केश्वर लोहरा (36 ), गुमला थाना के सुगीटोली निवासी हीरा उरांव (36 ), घाघरा थाना के डुको निवासी नैका उरांव उर्फ छोटू (24) और लखीराम उरांव (35 ) शामिल है। इन उग्रवादियों के पास से पुलिस ने से 315 बोर की चार राइफल, आठ एमएम का 86 गोली, दो मैगजीन, दो पिट्ठू और तीन मोबाइल बरामद की है।

    गुमला एसपी शंभु कुमार सिंह ने अपने कार्यालय परिसर में शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि उग्रवादियों ने चार अप्रैल को घाघरा व सिसई प्रखंड के सीमावर्ती जलका स्थित उत्तरी कोयल नदी पर बन रहे पुल निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के साथ मारपीट की थी। घंटों बंधक बनाकर रखा था। इसके साथ ही पर्चा छोड़कर 25 लाख रुपये लेवी की मांग की थी। उग्रवादियों द्वारा पुल निर्माण कार्य बंद कराने के बाद आधा दर्जन गांव के ग्रामीणों ने उग्रवादियों के खिलाफ पारंपरिक हथियार उठा लिया था और पुल निर्माण शुरू कराया था।

    एसपी ने बताया कि पुलिस भी उग्रवादियों की धर-पकड़ के लिए एसडीपीओ गुमला सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर इन चारों उग्रवादियों को गिरफ्तार किया था। एसपी ने बताया कि ये चारों पूर्व में भी जेल जा चुके हैं। उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के नाम पर पुल निर्माण बंद कराने के बाद टीम गठन होने के बाद अनुसंधान शुरू किया गया। छापामारी के क्रम में सिसई थाना अंतर्गत ग्राम मेढ़ियाटोली मुरगू से 11 अप्रैल की रात को चारों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। ये चारों उग्रवादी पूर्व में भाकपा माओवादी में थे। बाद में ये लोग जेजेएमपी में चले गये। इधर, कुछ महीनें पहले ये लोग टीएसपीसी संगठन में चले गये। इसके बाद घाघरा इलाके में संगठन का विस्तार करने में जुट गये थे, परंतु उससे पहले गुमला पुलिस ने टीएसपीसी संगठन को इस क्षेत्र में जड़ से खत्म कर दिया।

    घाघरा-सिसई के सीमावर्ती कोयल नदी में पुल निर्माण बंद कराने के मामले में टीएसपीसी के उग्रवादियों को पकड़ने के लिए छह थाना की पुलिस को जिम्मेवारी दी गयी थी। इसके साथ ही एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में बनाये गये एसआइटी टीम में भी छह थाना के पुलिस अधिकारी शामिल थे। पुलिस ने उग्रवादियों को पकड़ने के लिए रणनीति तय की। इसके बाद इन उग्रवादियों को एक सप्ताह के अंदर पकड़ लिया और घाघरा, सिसई, बिशुनपुर व गुमला इलाके में टीएसपीसी संगठन को बढ़ने से रोक दिया। एसपी शंभू कुमार सिंह ने बताया कि पुल निर्माण मामले के उदभेदन के लिए गुमला जिलांतर्गत छह थानों की पुलिस समेत सैट व पुलिस केंद्र गुमला के जवानों ने मिलकर कार्य किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleन्याय उलगुलान महारैली झारखंड में एक मील का पत्थर साबित होगा: कांग्रेस
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी ने 10 वर्षों में राजनीति की परिभाषा बदल डालीः जेपी नड्डा
    admin

      Related Posts

      AIIMS देवघर की कार्यशैली पर भड़के मंत्री, बोले- गरीबों को बिना इलाज रेफर करना बर्दाश्त नहीं

      December 27, 2025

      कल से 3 दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, NIT जमशेदपुर दीक्षांत समारोह सहित कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

      December 27, 2025

      झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य

      December 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • AIIMS देवघर की कार्यशैली पर भड़के मंत्री, बोले- गरीबों को बिना इलाज रेफर करना बर्दाश्त नहीं
      • कल से 3 दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, NIT जमशेदपुर दीक्षांत समारोह सहित कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल
      • देहरादून और गदरपुर में एक-एक अवैध मजार ध्वस्त, धामी सरकार का अभियान जारी
      • इतिहास के पन्नों में 28 दिसंबर : भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन की नींव और राष्ट्रभक्ति की चेतना
      • Exploration Approfondie Betify Casino Performances Offertes
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version