Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»गांडेय विस उपचुनाव: कल्पना सोरेन ने किया नामांकन
    Top Story

    गांडेय विस उपचुनाव: कल्पना सोरेन ने किया नामांकन

    adminBy adminApril 29, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -लोकसभा चुनाव में ढुल्लू महतो आज, मनीष जायसवाल और जेपी पटेल 1 मई को करेंगे नामांकन
    पॉयंटर-कल्पना के नामांकन में मुख्यमंत्री समेत महागठबंधन के अन्य नेता हुए शामिल
    -नामांकन के बाद जनसभा को किया संबोधित, शिबू सोरेन भी पहुंचे मंच पर
    आजाद सिपाही संवाददाता
    गिरिडीह/रांची। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। उनके साथ मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, मंत्री बादल, मिथिलेश ठाकुर, आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता, माले विधायक विनोद सिंह, गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू और राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद भी मौजूद थे। यहां से भाजपा ने दिलीप वर्मा को उम्मीदवार बनाया है। गांडेय विधानसभा के लिए 20 मई को लोकसभा के पांचवें चरण के साथ-साथ उपचुनाव के लिए भी मतदान होगा। नामाकंन के बाद कल्पना और अन्य नेताओं ने जनसभा को संबोधित किया। इस जनसभा में राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन भी मौजूद रहे। उधर, लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को धनबाद से भाजपा उम्मीदवार ढुल्लू महतो नामांकन करेंगे। कांग्रेस उम्मीदवार अनुपमा सिंह 1 मई को नामांकन करेंगी्र। वहीं, हजारीबाग से भाजपा उम्मीदवार मनीष जायसवाल और कांग्रेस उम्मीदवार जेपी पटेल 1 मई को नामांकन दाखिल करेंगे।

    जुमलेबाजी और झूठ की गारंटी है मोदी सरकार: मुख्यमंत्री
    कल्पना सोरेन के नामांकन के बाद पपरवाटांड़ स्थित फुटबॉल ग्राउंड में एक जनसभा का आयोजन किया गया। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि पीएम मोदी और भाजपा सरकारकी ओर से पिछले कई महीनों से 400 पार का नारा लगाया जा रहा था। इनका बस चलता तो ये 543 सीट में जीत का दावा कर देते। दो चरण के मतदान के बाद अब पीएम मोदी और भाजपा का उत्साह ठंडा पड़ता जा रहा है। अब भाजपा जान चुकी है कि उनका क्या होनेवाला है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जुमलेबाज और झूठ की गारंटी वाली सरकार के मुखिया है।

    भाजपा झारखंड की अस्मिता खत्म करना चाहती: कल्पना
    कल्पना सोरेन ने कहा कि भाजपा वाले झारखंड की अस्मिता को खत्म करना चाहते हैं। अपने पति हेमंत सोरेन और ससुर शिबू सोरेन के नामों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वे भाग्यशाली हैं कि झारखंड के एक आंदोलनकारी नेता की बहू हैं। क्योंकि गिरिडीह की धरती से शिबू सोरेन ने जो आंदोलन शुरू किया था, वो एक-एक झारखंडी की अस्मिता और वजूद से जुड़ा हुआ था। झारखंड को बचाने के लिए आप सभी को आइएनडीआइए गठबंधन को मजबूती देना होगा। कल्पना ने कहा कि भाजपा झारखंड में आरक्षण को समाप्त करना चाहती है। सीएनटी एसपीटी एक्ट के साथ खिलवाड़ करना चाहती है। अपना हक मांगने पर भाजपा लोगों को जेल में डालने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड का एक लाख छत्तीस हजार करोड़ रुपया जब केंद्र सरकार से मांगा गया, तो उन्होंने हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि अपने हक के लिए लड़ाई लड़ना होगा। हेमंत सरकार ने राज्य में जनहित की कई योजनाओं को चलाया है, मगर भाजपा और उनके सहयोगी जनता को गुमराह कर उन योजनाओं को अपना बता रहे हैं। उन्होंने जनता को बहकावे में नहीं आते हुए आगामी लोकसभा और गांडेय विधानसभा के उपचुनाव में जनता के हित में काम करने वाली सरकार के पक्ष में वोट करने की अपील की।

    शिबू ने इंडी गठबंधन को जीताने की अपील की:
    दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने जनता से इंडी गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। वहीं, जनसभा को मंत्री आलमगीर आलम, सत्यानंद भोगता, हफीजुल हसन अंसारी, बादल पत्रलेख, बेबी देवी, बसंत सोरेन, राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद, महुआ मांझी, मिथलेश ठाकुर, राजेश ठाकुर, विधायक नलिनी सोरेन, मथुरा प्रसाद महतो, बिनोद सिंह, इरफान अंसारी, सुदिव्य कुमार सोनू, अनूप सिंह आदि ने भी संबोधित किया और महागठबंधन प्रत्याशी को वोट देने की अपील की।

    ढुल्लू आज और अनुपमा-मनीष-पटेल कल करेंगे नामांकन
    धनबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी विधायक ढुल्लू महतो 30 अप्रैल को नामांकन करेंगे। मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत अन्य नेता मौजूद रहेंगे। नामांकन के बाद गोल्फ ग्राउंड में एक जनसभा भी होगी। वहीं धनबाद लोकसभा से इंडी गठबंधन (कांग्रेस) की प्रत्याशी अनुपमा सिंह 1 मई को नामंकन करेंगी। वहीं, हजारीबाग सीट पर इंडी गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी जेपी पटेल और भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल 1 मई को नामांकन करेंगे। मनीष जायसवाल के नामांकन में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी समेत भाजपा के कई राज्यसभा सांसद, विधायक और केंद्रीय नेता शामिल होंगे। नामांकन के बाद रोड शो और जनसभा का भी कार्यक्रम है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजैक इंटरमीडिएट का रिजल्ट कल, 11 बजे खत्म होगा परीक्षार्थियों का इंतजार
    Next Article झामुमो और कांग्रेस ने अलग राज्य के आंदोलन को कुचला : बाबूलाल
    admin

      Related Posts

      आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव

      May 24, 2025

      सिल्ली में जलसंकट की स्थिति बेहद चिंताजनक: बाबूलाल

      May 24, 2025

      संजय सेठ ने घायल जवान अवध सिंह का हालचाल जाना, स्वास्थ्य की ली जानकारी

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version