Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»20 मई को मतदान करने को लेकर बच्चियों ने अपने अभिभावकों को लिखी चिट्ठी
    Jharkhand Top News

    20 मई को मतदान करने को लेकर बच्चियों ने अपने अभिभावकों को लिखी चिट्ठी

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHApril 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रामगढ़ । पापा मैं सकुशल हूं, लेकिन हमारा देश भी कुशल रहे इसलिए आप वोट जरूर देना। 18 वर्ष से अधिक उम्र के जितने लोग हमारे आसपास रहते हैं, आप उन्हें भी अपने साथ बूथ पर ले जाना। यह भावनात्मक बातें कोमल सी बच्चियों की मन में उठी हैं।उन्होंने अपनी भावनाओं को शब्दों में पिरोया और अपने माता-पिता को एक चिट्ठी लिखी। यह चिट्ठी इसलिए लिखी गई है ,ताकि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में 20 मई को मतदान के दिन हर मतदाता वोट जरूर दे।

     

    उदासीनता से बाहर निकालने के लिए हुई अनूठी पहल

    रामगढ़ जिला प्रशासन हर मतदाता को बूथ तक पहुंचाने के लिए अलग-अलग तरीके से जागरूकता अभियान चला रहा है। रामगढ़ डीसी चंदन कुमार ने पहले प्रवासी मजदूरों को चिट्ठी लिखी। अब उदासीनता की दलदल में फंसे अभिभावकों को सीधे उनके बच्चों से चिट्ठी लिखवाई है। जिला प्रशासन की बात का असर कितना हो यह कह पाना मुश्किल है। लेकिन बेटी के द्वारा बाप को लिखी गई चिट्ठी का असर कितना होगा यह सभी जानते हैं।

    जिला प्रशासन के सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट होगी चिट्ठी

    रामगढ़ जिले के विद्यालयों में पढ़ने वाली बच्चियों ने जिस तरह चिट्ठी लिखी है, जिला प्रशासन को उम्मीद है कि उनके अभिभावक वोट डालने में पीछे नहीं रहेंगे। कक्षा 9 की छात्रा शिवानी, सुनैना, सुहाना, प्रियंका, प्रिया अग्रवाल, राखी, श्वेता, देवी, अंशिका और उनके साथ सैकड़ो बच्चियों की चिट्ठी जिला प्रशासन अपनी सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करेगा। डीसी चंदन कुमार ने बताया कि बच्चियों के द्वारा लिखी गई चिट्ठी उनके माता-पिता पढ़ेंगे और उसपर अपनी प्रतिक्रिया भी देंगे। लेकिन बच्चियों के मन में उठी बातों को और भी लोग जाने इसी वजह से उन चिट्ठियों को सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया जा रहा है।

    जानिए क्या लिखा है बच्चियों ने अपनी चिट्ठी में

    पब्लिक उच्च विद्यालय कुजू की सुनैना कुमारी ने अपने अभिवावक को लिखा है कि, मैं सकुशल हूं। मैं आशा करती हूं कि आप सब सकुशल होगें। आपको जान कर बहुत खुशी होगी कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान प्रातः 07:00 बजे से संध्या 05:00 बजे तक 20 मई को होगा। मुझे बहुत खुशी होगी कि आप सब वोट देंगे। पिताजी, माताजी, भईया भी जाएंगे। इससे हमारे देश मे विकास होगा और हमें अच्छी सरकार मिलेगी। इसलिए आप जरूर से जरूर जाएं और वोट दें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसिमडेगा में हाथी ने मचाया आतंक, एक युवक घायल
    Next Article खूंटी में नोटा भी देता है टक्कर, 2019 में रहा तीसरे स्थान पर
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए

      May 18, 2025

      बच्चों के अधिकारों की रक्षा करता है किशोर न्याय अधिनियम : अन्नपूर्णा देवी

      May 18, 2025

      रांची में हर सरकारी जमीन पर लगेगा सूचना बोर्ड

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      • बच्चों के अधिकारों की रक्षा करता है किशोर न्याय अधिनियम : अन्नपूर्णा देवी
      • रांची में हर सरकारी जमीन पर लगेगा सूचना बोर्ड
      • भारत ने मात्र डिफेंसिव मोड में ही चीनी हथियारों की पोल खोल दी, फुस्स हुए सारे हथियार
      • विराट कोहली को सम्मान देने पहुंचे फैंस, आसमान में भी दिखा अद्भुत नजारा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version