Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»आईएसएल सेमीफाइनल 1: मुंबई सिटी का अभियान थामने को लेकर सकारात्मक है गोवा
    स्पोर्ट्स

    आईएसएल सेमीफाइनल 1: मुंबई सिटी का अभियान थामने को लेकर सकारात्मक है गोवा

    adminBy adminApril 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गोवा। एफसी गोवा की टीम आज शाम इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2023-24 के दूसरे सेमीफाइनल के पहले चरण के मैच में मुंबई सिटी एफसी की मेजबानी करेगी।

    गोवा की टीम अपने प्लेऑफ मुकाबले में चेन्नइयन एफसी को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची, इसके विपरीत, मुंबई को 15 अप्रैल को कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में निर्णायक लीग मुकाबले में मोहन बागान सुपर जायंट के हाथों 2-1 से हार मिली थी। उन्होंने दूसरे स्थान पर रहकर लीग चरण समाप्त किया, जिससे सुनिश्चित हुआ कि वे सीधे सेमीफाइनल में खेलेंगे।

    सीजन दोबारा शुरू होने के बाद एफसी गोवा थोड़ा लड़खड़ाई थी। गोवा को सीजन के दूसरे भाग के पहले पांच मैचों में से तीन में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, प्लेऑफ से पहले पांच मुकाबलों में से चार जीतकर वे तीसरे स्थान पर रहकर लीग अभियान समाप्त कर पाए।

    दूसरी ओर, मुंबई सिटी एफसी ने फरवरी में जमशेदपुर एफसी पर 3-2 से जीत के बाद खेले अपने नौ मैचों में से आठ में जीत हासिल की। लेकिन, मैरिनर्स हाथों के कोलकाता में कड़े लीग मुकाबले में हार के कारण उनके हाथ से लीग विनर बनने का मौका फिसल गया।

    एफसी गोवा ने 22 लीग मैचों में 45 अंक हासिल किए, जो लीग विनर्स मोहन बागान सुपर जायट से केवल तीन और मुंबई सिटी एफसी से दो अंक कम है। उन्होंने 39 गोल किए, जिसमें नौहा और कार्लोस मार्टिनेज का योगदान क्रमश: 11 और 10 गोल है। गौर्स रक्षात्मक रूप से बेहद मजबूत रहे हैं और उन्होंने केवल 21 गोल खाए।

    मुंबई सिटी एफसी रक्षात्मक और आक्रामक दोनों तरह से मजबूत रही है। उन्होंने सबसे कम शॉट्स (231) का सामना किया और उनमें से सबसे कम (64) टारगेट पर रहे, और इस सत्र में तीसरी सबसे अधिक क्लीन शीट (8) बरकरार रखी। आइलैंडर्स ने लीग में केवल 19 गोल खाए, इसके अलावा 13.42% की शॉट रूपांतरण दर के साथ 42 गोल दागे। उन्होंने सर्वाधिक गोल स्कोरिंग अवसर (216) भी बनाए।

    मुंबई सिटी एफसी के चेक हेड कोच पीटर क्रैटकी ने मंगलवार को प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “यह एक सेमीफाइनल है और लीग चरण से थोड़ा अलग है। हमारे पास दो मैच हैं और हमें शुरुआत से ही तैयार रहना होगा। मैं खुश हूं क्योंकि लड़के वापसी के लिए सकारात्मक हैं।”

    एफसी गोवा के स्पेनिश हेड कोच मैनोलो मार्कुएज ने मंगलवार को कहा, “यदि आप कोई अच्छा मौका चूक जाते हैं, तो कोई बात नहीं, कोशिश करते रहें। यदि आप एक गोल कर लेते हैं, तो आपको प्लेऑफ परिदृश्य में, और स्कोर करते रहना होगा। आमतौर पर, जो टीम मानसिक रूप से मजबूत होती है वह फाइनल के लिए क्वालीफाई करती है।”

    बता दें कि दोनों टीमों के बीच अब तक 24 मैच खेले गए हैं, जिसमें मुंबई सिटी एफसी ने 10 में और गोवा ने 7 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि 7 मैच ड्रा रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleओडिशा के नाम रहा आईएसएल सेमीफाइनल का पहला चरण, मोहन बागान को पहली बार हराया
    Next Article नेपाल के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में वेस्टइंडीज ए का नेतृत्व करेंगे रोस्टन चेज़
    admin

      Related Posts

      इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, कोहली-बुमराह की वापसी

      June 21, 2026

      कायरन पोलार्ड टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

      June 21, 2026

      छत्तीसगढ़ के अनिमेष कुजूर ने रचा इतिहास, 100 मीटर दौड़ में बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

      May 23, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      • झारखंड में अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी, 28 जुलाई तक योगदान नहीं देने पर खत्म होगी सेवा
      • श्रावणी मेला 2026: देवघर बाबा मंदिर में वीआईपी कल्चर पर रोक, रविवार और सोमवार को बंद रहेगा शीघ्रदर्शनम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version